Hindi NewsBihar NewsMadhubani NewsMadhubani District Level Youth Festival 2025 A Platform for Young Talent
मिथिला चित्रकला संस्थान में होगा जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन

मिथिला चित्रकला संस्थान में होगा जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन

संक्षेप:

मधुबनी में कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के सहयोग से 2025 के लिए जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन होगा। यह उत्सव 30 नवंबर से शुरू होकर युवाओं को अपनी कला और रचनात्मकता प्रस्तुत करने का अवसर देगा। इसमें विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं शामिल हैं, जो स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने में मदद करेंगी।

Sat, 29 Nov 2025 09:55 PMNewswrap हिन्दुस्तान, मधुबनी
share Share
Follow Us on

मधुबनी, नगर संवाददाता। कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के सहयोग से जिला प्रशासन मधुबनी द्वारा वर्ष 2025 के लिए जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन कल रविवार को मिथिला चित्रकला संस्थान सौराठ में होगा। समारोह का उदघाटन 10 बजे होगा। इस उत्सव का मुख्य उद्देश्य जिले के युवाओं को एक सशक्त मंच उपलब्ध कराना है, जहां वे अपनी कला, रचनात्मकता तथा नवाचार क्षमता को खुले रूप में प्रस्तुत कर सकें। इस आयोजन से न केवल स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिलेगा, बल्कि राज्य स्तर पर प्रतिनिधित्व के लिए भी नए अवसर खुलेंगे। जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी श्री नीतीश कुमार ने बताया कि इस वर्ष उत्सव की शुरुआत 30 नवंबर को सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के साथ होगी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मिथिला चित्रकला संस्थान, सौराठ में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में प्रातः 10 बजे से विभिन्न सांस्कृतिक विधाओं का प्रदर्शन किया जाएगा। इनमें समूह लोकनृत्य, समूह लोकगीत, कहानी लेखन, कविता लेखन, वक्तृता एवं चित्रकारी प्रतियोगिताएं शामिल हैं। प्रतियोगिताएं युवाओं को अपनी सांस्कृतिक समझ, अभिव्यक्ति और सृजनात्मक कौशल प्रदर्शित करने का बेहतरीन अवसर प्रदान करेंगी। जिला स्तरीय युवा उत्सव 2025 मधुबनी के युवाओं के लिए एक ऐसा अवसर है, जहां प्रतिभा, कला और नवाचार एक मंच पर मिलकर नए भविष्य की राह बनाते हैं। जिला प्रशासन ने मधुबनी के सभी युवाओं से इस आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होने के लिए लोगों से अपील की।