Hindi NewsBihar NewsMadhubani NewsMadhubani District Establishment Day Celebration Cultural Festivities and Development Exhibition
दो दिवसीय जिला स्थापना दिवस सह मधुबनी महोत्सव पर मचेगा धमाल
संक्षेप:
मधुबनी में दो दिवसीय जिला स्थापना दिवस और महोत्सव का आयोजन 1 दिसंबर को होगा। विकास मेला में 20 विभागों द्वारा 32 स्टॉल के माध्यम से जन कल्याणकारी योजनाओं का प्रदर्शन किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रभात फेरी, माल्यार्पण, सांस्कृतिक कार्यक्रम और स्थानीय कलाकारों का प्रदर्शन शामिल है।
Sun, 30 Nov 2025 08:02 PMNewswrap हिन्दुस्तान, मधुबनी
मधुबनी, नगर संवाददाता। दो दिवसीय जिला स्थापना दिवस सह मधुबनी महोत्सव मुख्य समारोह का आयोजन सोमवार को वाटसन उच्च विद्यालय परिसर में होगा। एक दिसंबर को धूमधाम से जिला स्थापन दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर वॉटसन स्कूल में आयोजित विकास मेला में जिले के जन कल्याणकारी योजनाओं का प्रदर्शन 20 विभागों द्वारा 32 स्टॉल के माध्यम से किया जाएगा। जिला प्रशासन इस अवसर से सभी तैयारी पूर्ण कर ली गई है। प्रात: 7 बजे वॉटसन स्कूल मधुबनी से प्रभात फेरी का अयोजन होगा, उसके बाद गाँधी स्मारक, रेलवे स्टेशन, मधुबनी पर माल्यार्पण कार्यक्रम का आयोजन होगा, वही 11 बजे पूर्वाहन में जिलाधिकारी द्वारा वाटसन स्कूल मैं गुब्बारा गुच्छ को हवा में उड़ा कर स्थापना दिवस समारोह के दैनिक कार्यक्रम का आगाज किया जाएगा साथ ही स्कूली बच्चे द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। संपूर्ण जिले में जिला स्थापना दिवस को लेकर उत्सव एवं उत्साह का माहौल है। सरकारी भवनों को रोशनी से जगमग किया जाएगा। जिला प्रशासन ने जिला स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर सम्पूर्ण जिलेवासियों को हार्दिक बधाई देते हुए अपील किया है कि इस अवसर पर अपने-अपने घरों में दीप जलाकर इसे उत्सव के रूप में मनाये।
LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।
विविध कार्यक्रमों का होगा आयोजन:
जिला स्थापना दिवस सह मधुबनी महोत्सव पर सोमवार को सुबह सात बजे से प्रभात फेरी। सुबह 07 बजकर 15 मिनट पर माल्यार्पण गांधी स्मारक रेलवे स्टेशन मधुबनी, विद्यापति स्मारक थाना चौक तथा भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा पर होगा। 11 बजे दैनिक कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। पूर्वाह्न 11:30 बजे से डीएम विभागीय स्टॉल का निरीक्षण करेंगे। 12 बजे से शाम तीन बजे तक स्कूली बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति होगी। शाम चार बजे महोत्सव का उद्घाटन होगा। शाम 05:00 बजे से 08:00 बजे रात्रि तक जैसलिन मथारू बॉलीबुड फेम सिंगर, मोहन राठौर (सुर संग्राम) अभिषेक तिवारी (कॉमेडियन), कुंज बिहारी मिश्र (प्रसिद्ध मैथिली सिंगर), रामसेवक ठाकुर (उद्घोषक), निखिल महादेव झा (सुरों का एकलब्य) मोनी चौधरी झा, शिवम मिश्रा, रानी झा एवं अन्य स्थानीय मैथिली कलाकारों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति होगी।
दो दिसंबर को इनकी होगी प्रस्तुति:
महोत्सव के दूसरे दिन 02 दिसंबर 2025 को सुबह 11 बजे से शाम तीन 3 बजे तक मधुबनी की संस्कृति पर पेंटिंग तथा क्विज प्रतियोगिता का आयोजन होगा। शाम 5 बजे से 9 बजे रात्रि तक शुभोश्री बनर्जी (बॉलीवुड फेम सिंगर), कपिल थापा (इंडियन आइडल फेम) सब्बीर खान (स्टैण्ड-अप कॉमेडियन), माधव राय, सौम्या मिश्रा, निधि राज, रंजना सिंह एवं अन्य स्थानीय मैथिली कलाकारों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति होगी।

लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




