
कोर्ट के अंदर अबतक दो की गोली मारकर हो चुकी है हत्या
मधुबनी में सुरक्षा इंतजाम न होने के कारण कई हत्या की घटनाएं हुई हैं। हाल ही में, महेश्वर सिंह की कोर्ट के बाहर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस घटना ने क्षेत्र में सुरक्षा की चिंता बढ़ा दी है। पहले भी इसी तरह की घटनाएं हुई हैं, जिससे अदालत परिसर में असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।
मधुबनी। पुख्ता सुरक्षा इंतजाम नहीं होने के कारण अब तक लोगों की हत्या हो चुकी है। 1995 में अपराधियों ने कोर्ट रूम के बाहर बच्चा सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी। जुलाई 2025 में कोर्ट रोड पर दिनदहाड़े महेश्वर सिंह की पीट-पीटकर कर हत्या कर दी गई थी। 60 वर्षीय महेश्वर सिंह खजौली थाना क्षेत्र के शराबे मंगती टोल का रहने वाला था। 24 जून 2025 को कोर्ट में पैरवी करने के बाद जैसे ही वह सड़क पर निकले तीन चार की संख्या में लोग उन्हें खदेड़ कर मारपीट शुरू कर दी। पीट-पीटकर उसकी जान ले ली। आनन फानन में लोगों ने उसे सदर अस्पताल ले गए लेकिन डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
सबजज प्रथम तेज कुमार प्रसाद की अदालत ने महेश्वर सिंह को उनकी जमीन पर कब्जा दिलाने का आदेश पारित किया था। कोर्ट के आदेश पर पुलिस प्रशासन महेश्वर सिंह को जमीन पर कब्जा दिलाते उससे पहले ही उसकी हत्या कर दी गई। नगर पुलिस घटना को लेकर एफआईआर दर्ज कर कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया था। जिला कोर्ट के सीनियर अधिवक्ता अनूप कुमार ने बताया कि 10 मई 1995 को सेशन कोर्ट के ठीक बाहर अपराधियों ने नरार गांव के बच्चा सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद अफरा तफरी मच गई थी। पिछले महीने पति-पत्नी के बीच विवाद के कारण दोनों पक्षों के लोग कोर्ट कैंपस में ही भीड़ गए। एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों को जख्मी कर दिया। सदर अनुमंडल कोर्ट में अभी भी मामला चल रहा है। इस तरह की छोटी-छोटी घटनाएं बराबर घटती रहती है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




