जिले में शुरू हुआ जनगणना कार्य, 11 हजार से अधिक कर्मी कर रहे घरों की गणना

हिन्दुस्तान, मधुबनी
Follow us on Google News
share

मधुबनी,हिन्दुस्तान टीम। जिले में शनिवार से जनगणना कार्य शुरू हो गया। करीब 11 हजार

जिले में शुरू हुआ जनगणना कार्य, 11 हजार से अधिक कर्मी कर रहे घरों की गणना

शंभू नाथ ठाकुर मधुबनी। जिले में शनिवार से जनगणना कार्य शुरू हो गया। करीब 11 हजार से अधिक कर्मी लोगों के घर घर जाकर गणना कर रहे हैं। प्रथम चरण में 2 से 31 मई तक घरों का सर्वे होगा। इसको लेकर जिला से पंचायत स्तर तक गहन मॉनिटरिंग की जा रही है। जिले में पहलीबार घरों की ऑन लाइन गणना हो रही है। सबसे पहले दो दिनों तक गणना क्षेत्र में कर्मी नजरी नक्शा तैयार करेंगे। उसमें प्रत्येक घर, स्कूल, कालेज, मंदिर और सड़क को स्पष्ट रूप से दिखाया जाएगा। फिर हर दिन घरों की गणना को एचएलओ एप पर अपलोड किया जाएगा। इस चरण का कार्य विशेष रूप से 02 मई 2026 से 31 मई 2026 तक चलनेवाले जनगणना के प्रथम चरण को “मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना” कहा जाता है। इसके अंतर्गत सरकारी प्रगणक घर-घर जाकर लोगों से जानकारी एकत्र कर रहे है। इसमें परिवार के सदस्यों की संख्या, मकान की स्थिति, पानी, बिजली, शौचालय जैसी सुविधाओं तथा घरेलू संसाधनों से संबंधित लगभग 33 प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। इस बार जनगणना की सबसे खास बात यह है कि इसे डिजिटल तरीके से किया जा रहा है। सरकार ने नागरिकों को पहले ही “स्व-गणना की सुविधा दी थी, जो अप्रैल के मध्य से 1 मई 2026 तक उपलब्ध रही। इसमें लोग ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपनी जानकारी खुद दर्ज कर सकते थे। प्रगणक मोबाइल ऐप के माध्यम से डेटा दर्ज करेंगे, जिससे प्रक्रिया अधिक तेज और पारदर्शी बनेगी। यह भी स्पष्ट किया है कि जनगणना के दौरान ली गई सभी जानकारी पूरी तरह गोपनीय रहेगी और इसका उपयोग केवल सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों के लिए किया जाएगा।

जनगणना कर्मी कोई दस्तावेज नही मांगेंगे:

जनगणना देश की सामाजिक और आर्थिक स्थिति को समझने के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। नागरिकों से अपील की गई है कि वे सही जानकारी देकर इस राष्ट्रीय कार्य में सहयोग करें, ताकि भविष्य की योजनाएं और भी बेहतर बनाई जा सकें। जनगणना के क्रम में प्रगणक के द्वारा कोई दस्तावेज नही मांगा जायेगा। जैसे न आधार, न बैंक विवरण न ही संपत्ति से जुड़ा कोई कागजात। इसके साथ ही न कोई पैसा मांगा जाएगा, न कोई ओटीपी, न कोई लिंक। सभी नागरिक धोखाधड़ी से सावधान रहें। किसी भी संदेह या धोखाधड़ी की सूचना के लिए 1855 टॉल फ्री नंबर डायल करें। प्रगणक जब घर आये तो उन्हें उचित प्रवेश दें एवं पूरा सहयोग करें और सही जानकारी उपलब्ध कराएं। जनगणना कार्य मे लगे कर्मियों व प्रगणकों के कार्य मे किसी बाधा डालना या सहयोग न करना कानूनन दंडनीय है।

जिले में जनगणना के लिए मिले डेढ़ करोड़ :

जिले में जनगणना कार्य पर करीब एक करोड़ 47 लाख 75 हजार 400 रूपये खर्च होंगे। सभी जिलों की राशि का आवंटन पीएफएमएस के माध्यम से किया जा रहा है। मधुबनी जिले में जनगणना कार्य में करीब 11 हजार 340 कर्मी लगेंगे। सभी प्रखंडों के प्रगणक और सुपरवाइजर का तीन दिवसीय प्रशिक्षण पिछले महीने अपने अनुमंडल मुख्यालय मं हो चुका है। ऑन लाइन जनगणना एचएलओ मोबाइल ऐप से करना करना है। मकानसूचीकरण और मकानों में समय सीमा का सख्ती से पालन करना है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

जनगणना कार्य कब शुरू हुआ?
जनगणना कार्य शनिवार से शुरू हुआ।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।