
अपना अधिकार जानना जरूरी: एक के मंडल
मधुबनी में विश्व माधवाधिकार दिवस पर राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र-छात्राओं ने भाषण माला कार्यक्रम आयोजित किया। प्रधानाचार्य प्रोफेसर अनिल कुमार मंडल ने शिक्षा के माध्यम से मानव अधिकारों के उपयोग पर जोर दिया। उन्होंने अधिकार और कर्तव्य के संबंध को भी बताया। कार्यक्रम में कई अन्य विद्वानों ने भी अपने विचार साझा किए।
मधुबनी। विश्व माधवाधिकार दिवस पर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई 1 एवं इकाई 2 के छात्र-छात्राओं द्वारा मंगलवार को भाषण माला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्षता प्रधानाचार्य प्रोफेसर डॉक्टर अनिल कुमार मंडल ने किया। अध्यक्षीय भाषण के दौरान छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य प्रोफेसर डॉक्टर अनिल कुमार मंडल ने शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षा के माध्यम से ही छात्र-छात्राएं मानव अधिकार का उपयोग कर अपने जीवन को अधिक सशक्त बना सकते हैं। इन्होंने छात्र-छात्राओं को आरटीआई आरटीई और इस तरह के अन्य अधिकारों को बारीकी से बताया। इन्होंने कहा कि अधिकार का दूसरा पहलू कर्तव्य भी है।
यदि हम केवल अधिकार की बात कहें तो यह उचित नहीं है। सांस लेना हमारा अधिकार है तो वायु को स्वच्छ रखना भी हमारा कर्तव्य है। कॉलेज की कॉलेज के भूगोल विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ शशि भूषण कुमार ने कहा कि सर्वप्रथम मानवाधिकार की थीम तैयार की गई थी। पेरिस के साथ-साथ मानवाधिकार के थीम को दुनिया के कई सारे देशों में स्वीकार किया गया। अंततः संयुक्त राष्ट्र संघ के द्वारा भी 10 दिसंबर 1948 में मानवाधिकार दिवस के रूप में किस दिन को अंगीकार किया गया। इसको भारत सरकार ने 12 दिसंबर 1993 को एक विधिक स्वायत्त के तरह अपनाया। कार्यक्रम में कॉलेज के एनएसएस प्रभारी डॉक्टर स्क राय एवं डॉक्टर अशोक रंजन ने भी अपने विचार रखें। एनएसएस के छात्र छात्राओं द्वारा भी इस पर अपना विचार रखें एवं जानकारी आपस में साझा किया। कार्यक्रम को डॉक्टर मरगूब आलम डॉक्टर विजय कुमार डीआर मृणाल कुमार झा आदि ने भी छात्र-छात्राओं को संबोधित किया। 10 दिसंबर को कॉलेज में सिपाही भर्ती परीक्षा के आयोजन को लेकर विश्व मानवाधिकार दिवस बुधवार की जगह मंगलवार को ही कॉलेज में आयोजित की गयी। मंच संचालन डॉ अशोक रंजन ने किया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




