
चुनावी मैदान में 100 प्रत्याशी लड़ेंगे, 5 ने नामांकन वापस लिया
संक्षेप: मधुबनी जिले के सभी 10 विधानसभा क्षेत्रों में 100 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। नाम वापसी की समय सीमा समाप्त होने पर पांच प्रत्याशियों ने अपना नामांकन वापस ले लिया। सबसे अधिक 13 प्रत्याशी लौकहा और...
मधुबनी,विधि संवाददाता। जिले के सभी 10 विधानसभा क्षेत्र में 100 प्रत्याशी चुनाव मैदान डटे हैं। पांच प्रत्याशियों ने गुरुवार को नाम वापसी के निर्धारित समय सीमा में अपने-अपने निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष आवेदन देकर अपना दावेदारी वापस ले लिया। नाम वापसी का समय सीमा समाप्त होने के बाद डीएम आनंद शर्मा एवं एसपी योगेंद्र कुमार ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी। बाबूबरही विधानसभा क्षेत्र से वीआईपी के उम्मीदवार जिला परिषद अध्यक्ष बिंदु गुलाब यादव ने नामांकन वापस ले लिया। मधुबनी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा से जुड़े निर्दलीय प्रत्याशी मनोज कुमार चौधरी ने अपना नामांकन वापस ले लिया। बिस्फी विधानसभा क्षेत्र से समता पार्टी के प्रत्याशी मंजरूल हक एवं आम जनता प्रगति पार्टी के प्रत्याशी मो. इनामुर रहमान ने नामांकन वापस ले लिया वहीं लौकहा विधानसभा क्षेत्र से राम प्रसाद चौपाल ने अपना नामांकन वापस ले लिया।
सबसे अधिक 13-13 प्रत्याशी लौकहा विधानसभा एवं झंझारपुर विधानसभा क्षेत्र में चुनाव मैदान मे हैं। जबकि सबसे कम राजनगर विधानसभा क्षेत्र में सात प्रत्याशी चुनाव मैदान मे हैं। मधुबनी विधानसभा से ये प्रत्याशी हैं चुनाव मैदान में:- नाम वापसी के बाद मधुबनी विधानसभा क्षेत्र से राष्ट्रीय जनता दल के समीर कुमार महासेठ, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के माधव आनंद, एमआईएमआईएम के प्रत्याशी रशीद खलील, जन सुराज के अनिल कुमार मिश्रा, राष्ट्रीय जन संभावना पार्टी के गणेश पूर्वे , राइट टू रिकॉल पार्टी के राजीव कुमार झा, जागरूक जनता पार्टी के रामसागर शर्मा, समता पार्टी के सुनेन्द्र कांतकारी एवं निर्दलीय मिहिर कुमार झा चुनाव मैदान मे हैं। बिस्फी से 8 प्रत्याशी चुनाव मैदान में: बिस्फी विधानसभा क्षेत्र से दो प्रत्याशियों द्वारा नामांकन वापस लेने के बाद भाजपा के हरिभूषण ठाकुर बचौल, राजद के आसिफ अहमद, आम आदमी पार्टी के अरविंद कुमार मिश्र, जन सुराज के संजय कुमार मिश्र, जागरुक जनता पार्टी के बृजमोहन ठाकुर, जनशक्ति जनता दल के सोनू कुमार तथा निर्दलीय मो. मोहिउद्दीन एवं सोगारथ चौपाल चुनाव मैदान मे हैं। बाबूबरही से 11 प्रत्याशी चुनाव मैदान में बाबूबरही विधानसभा क्षेत्र से जदयू की मीना कुमारी, राजद के अरुण कुमार सिंह,जन सुराज पार्टी के आलोक कुमार यादव, द प्लुरल्स पार्टी के कमलेश कुमार झा,जनशक्ति जनता दल से शांति देवी, निर्दलीय अमीर कुमार महतो, उमेश कुमार यादव, राइट टू रिकॉल पार्टी से दयानंद कुमार, समता पार्टी से महावीर मंडल,जनशक्ति विकास पार्टी डेमोक्रेटिक से जितेंद्र कुमार सिंह एवं जागरूक जनता पार्टी से नवीन कुमार ठाकुर मैदान मे हैं। फुलपरास विधानसभा क्षेत्र से 10 प्रत्याशी चुनाव मैदान में फुलपरास विधानसभा क्षेत्र से जदयू से शीला कुमारी, कांग्रेस से सुबोध मंडल, जन सुराज पार्टी से जलेन्द्र मिश्र, बसपा से विजय कुमार यादव, आम आदमी पार्टी के गौरी शंकर यादव, राष्ट्रीय जनसंभावना पार्टी से स्वामी सुरेशानन्द्र, निर्दलीय विजय कुमार चौधरी, एकता दल यूनाइटेड से कृष्ण मोहन तथा निर्दलीय रामकुमार यादव एवं बैजू साफी चुनाव मैदान मे हैं। लौकहा विधानसभा से 13 प्रत्याशी चुनाव मैदान में लौकहा विधानसभा क्षेत्र में जदयू से सतीश कुमार साह, राजद के भारत भूषण मंडल, जन सुराज पार्टी के रेणु यादव, बहुजन समाज पार्टी के बद्री मुखिया, पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक से कपिलेश्वर यादव, जनशक्ति विकास पार्टी डेमोक्रेटिक से गुरुदेव सिंह, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी से शशि कुमार भारती, समता पार्टी से रास लाल मंडल तथा निर्दलीय राम लषन यादव, सोमन पंडित, इंद्रदेव जी, अरुण कुमार सिंह एवं निर्मल कुमार झा चुनाव मैदान में डटे हैं। झंझारपुर से 13 प्रत्याशी चुनाव मैदान में झंझारपुर विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी के नीतीश मिश्रा, कम्युनिस्ट पार्टी आफ इंडिया से राम नारायण यादव, जन सुराज पार्टी के केशवचंद्र भंडारी, बसपा के वीरेंद्र कुमार सिंह, सोशलिस्ट युनिटी सेंटर आफ इंडिया काम्युनिस्ट से विजय कुमार मंडल, आम आदमी पार्टी से देव कांत झा, वंचित अधिकार पार्टी से राम नारायण साहु, आम जनता प्रगति पार्टी से नूतन देवी तथा निर्दलीय कृष्ण नारायण झा, उमर आफताब अफसर, ओम प्रकाश पोद्दार, कृष्ण कुमार साहू एवं अब्दुल इरफान चुनाव मैदान मे हैं। राजनगर विधानसभा से 7 प्रत्याशी चुनाव मैदान में राजनगर सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी के सुजीत कुमार, राजद से विष्णुदेव मोची, जन सुराज पार्टी के सुरेंद्र कुमार दास, बसपा से सियाराम सदाय, अपनी जनता पार्टी से राकेश कुमार, आम जनता प्रगति पार्टी से रामपरी देवी एवं भारतीय चेतना पार्टी से महेश्वर पासवान चुनाव मैदान मे हैं। बेनीपट्टी विधानसभा से 11 प्रत्याशी चुनाव मैदान में बेनीपट्टी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के विनोद नारायण झा, कांग्रेस से नलिनी रंजन झा, जन सुराज पार्टी से परवेज आलम, आम आदमी पार्टी से शुभदा यादव, जनशक्ति जनता दल से अवध किशोर झा, ऑल इंडिया फॉरवार्ड ब्लॉक से बेचन राम, बहुजन समाज पार्टी से घटा देवांगन, आम जनता प्रगति पार्टी से अंकित कुमार झा,पीपल्स पार्टी आफ इंडिया डेमोक्रेटिक से ललिता देवी तथा निर्दलीय पंकज कुमार राम एवं बी झा मृणाल चुनाव मैदान में डटे हुए हैं। खजौली विधानसभा क्षेत्र से ये प्रत्याशी चुनाव मैदान में खजौली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के अरुण शंकर प्रसाद, राजद से ब्रज किशोर यादव, बहुजन समाज पार्टी से मो. साबीर, जन सुराज पार्टी से रूपम कुमारी, आदर्श मिथिला पार्टी से रतनेश्वर झा, निर्दलीय राजदेव दास, राकेश कुमार रौशन एवं रामबाबू यादव चुनाव मैदान मे हैं। हरलाखी विधानसभा से 10 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हरलाखी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के सुधांशु शेखर, कम्युनिस्ट पार्टी आफ इंडिया के राकेश कुमार पांडेय, जन सुराज पार्टी के रत्नेश्वर ठाकुर, निर्दलीय संजीत कुमार बादल गुप्ता, मो. शब्बीर, अनिल झा, राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी सत्य से विवेक कुमार झा, जागरुक जनता पार्टी से सतीश शर्मा, जनशक्ति जनता दल से जितेंद्र यादव एवं राष्ट्रीय समाज पक्ष से शिवलाल पासवान चुनाव मैदान मे हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




