पंडौल सीएचसी का विधायक ने किया औचक निरीक्षण,अव्यवस्था पर भड़के

Feb 27, 2026 10:14 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मधुबनी
share

विधायक माधव आनंद ने पंडौल बाजार स्थित सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल की सुविधाओं, दवाओं की स्थिति और साफ-सफाई का जायजा लिया। मरीजों की शिकायतों पर नाराजगी जताते हुए चिकित्सकों की कमी को सुधारने का निर्देश दिया। विधायक ने सरकारी अस्पतालों में बेहतर इलाज की प्राथमिकता बताई।

पंडौल सीएचसी का विधायक ने किया औचक निरीक्षण,अव्यवस्था पर भड़के

पंडौल,एक संवाददाता। विधायक माधव आनंद ने शुक्रवार की रात पंडौल बाजार स्थित सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं, दवाओं की स्थिति, साफ-सफाई और मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। रोगी सुविधाओं को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों पर उन्होंने नाराजगी जताया। चिकित्सकों की कमी को तत्काल सुधार लाने का निर्देश दिया। विधायक ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में आम लोगों को बेहतर इलाज और बुनियादी सुविधाएं मिलना उनकी प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने साफ-सफाई, दवा उपलब्धता और समय पर चिकित्सकीय सेवा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।