Hindi NewsBihar NewsMadhubani NewsMadan Sahni to Inaugurate 92nd Birth Anniversary of Dr Neelambar Chaudhary in Bihar
नीलाम्बर चौधरी जयंती समारोह आज से होगा

नीलाम्बर चौधरी जयंती समारोह आज से होगा

संक्षेप:

बिहार सरकार के समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी पूर्व विधान पार्षद डॉ. नीलाम्बर चौधरी की 92वीं जयंती समारोह का उद्घाटन करेंगे। समारोह स्थानीय डॉ.एनसी कॉलेज में आयोजित होगा, जिसमें कई विशिष्ट अतिथि शामिल होंगे। इस अवसर पर डॉ. चौधरी की आदमकद प्रतिमा को फूलों से सजाया जाएगा और श्रद्धांजलि दी जाएगी।

Jan 02, 2026 10:29 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मधुबनी
share Share
Follow Us on

बेनीपट्टी, निज प्रतिनिधि। बिहार सरकार के समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी शिक्षाविद् पूर्व विधान पार्षद् डॉ. नीलाम्बर चौधरी की 92वीं जयंती समारोह का उद्घाटन शनिवार करेंगे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पर्यटन मंत्री अरूण शंकर प्रसाद उपस्थित होंगे। समारोह की सफलता के लिए भव्य तैयारी की गई है। पंडाल एवं मंच को भव्य रूप से सजाया गया है। स्व.चौधरी की आदमकद प्रतिमा को फूलों से सजाया गया है जहां आगत अतिथि माल्यापर्ण कर श्रद्धासुमन व्यक्त करेंगे। समारोह स्थानीय कटैया रोड स्थित डॉ.एनसी कॉलेज परिसर में सुबह ग्यारह बजे दीप प्रज्वलन से किया जाएगा। प्रतिमा पर माल्यापर्ण के बाद अतिथिगण उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित करेंगे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कॉलेज की छात्राओं द्वारा भगवती गीत गाने के बाद अतिथियों को पाग-डोपटा एवं मालाओं से स्वागत किया जाएगा। स्वागत भाषण के बाद वक्ताओं द्वारा डॉ.चौधरी की स्मृति में उनके व्यक्तित्व एवं कृतीत्व पर प्रकाश डालेंगे। अध्यक्षता सांसद डॉ.अशोक कुमार यादव करेंगे। मौके पर मुख्य वक्ता कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्याकलय के कुलपति लक्ष्मीनिवास पाण्डेय एवं बीएन मंडल विश्वविद्यालय,मधेपुरा के कुलपति प्रो.बी. एस. झा होंगे। इसके अतिरिक्त विशिष्ट अतिथि के रूप में बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष मृत्युंजय झा, विधान पार्षद घनश्याम ठाकुर, विधायक सुजीत कुमार, विधायक राजेश मंडल सहित अन्य स्थानीय समाजसेवी एवं विद्वतजन उपस्थित होंगे।