ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मधुबनीबाढ़ पीड़ितों को राहत नहीं मिलने पर होगी तालाबंदी

बाढ़ पीड़ितों को राहत नहीं मिलने पर होगी तालाबंदी

बाढ़ पीड़ितों को मुआवजे के लाभ से वंचित किया जाना बर्दाश्त से बाहर की बात है। अभी तो धरना हो रहा है, लेकिन सरकार का रवैया बाढ़ पीड़ितों के लिए इसी तरह उदासीन रहा तो प्रखंड कार्यालय में अलीगढ़ का ताला...

बाढ़ पीड़ितों को राहत नहीं मिलने पर होगी तालाबंदी
हिन्दुस्तान टीम,मधुबनीSun, 04 Aug 2019 03:15 PM
ऐप पर पढ़ें

बाढ़ पीड़ितों को मुआवजे के लाभ से वंचित किया जाना बर्दाश्त से बाहर की बात है। अभी तो धरना हो रहा है, लेकिन सरकार का रवैया बाढ़ पीड़ितों के लिए इसी तरह उदासीन रहा तो प्रखंड कार्यालय में अलीगढ़ का ताला लगाया जाएगा। ये बातें पूर्व विधायक रामाशीष यादव ने मधवापुर में कही। वे प्रखंड कार्यालय के सामने एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। मौका था बाढ़ पीड़ितों को राहत के लाभ से वंचित करने के खिलाफ प्रखंड कार्यालय का घेराव व धरना प्रदर्शन का। उन्होंने कहा क्षेत्र के लोग 40 सालों से बाढ़—सुखार झेलते हैं। किसान मजदूर रोजी—रोटी के लिए राज्य से बाहर जा रहे हैं। लोगों को बाढ़ से निजात दिलाने के लिए पूर्व पीएम स्व. अटल बिहारी वाजपेयी का सपना, सरकार को साकार करना होगा। जिसके तहत उन्होंने देश स्तर पर नदी से नदी को जोड़ने की योजना बनाई थी। पूर्व विधायक ने कहा वर्ष—1958 में भारत नेपाल के बीच डैंप बनाने की संधि हुई थी। वर्ष—2002 में राजद के साथ दिल्ली में इस मुद्दे पर आंदोलन भी किया था। लेकिन आज तक उस पर अमल नहीं किया गया। संचालन कर रहे युवा राजद अध्यक्ष संजय यादव ने कहा कि बाढ़ पीड़ितों को मुआवजा देने का मापदंड नहीं बना है। उन्हें उचित मुआवजा नहीं मिल रहा है। इसकी जिम्मेदारी सरकार को लेनी होगी।

सड़क मरम्मत, राहत वितरण, आवास मुहैया और चिकित्सा सुविधा सहित नौ सूत्री मांगों के समर्थन में वक्ताओं ने अपने विचार रखे। देवेंद्र यादव, राजकिशोर यादव, ईश्वदेव यादव, देवनारायण यादव, अब्दुल रब सहित कई वक्ताओं ने कार्यक्रम को संबोधित किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें