सामाजिक सद्भाव बनाये रखने के लिए लोगों से करें सीधा संवाद : इंस्पेक्टर

सामाजिक सद्भाव बनाये रखने के लिए लोगों से करें सीधा संवाद : इंस्पेक्टर

संक्षेप:

बेनीपट्टी के पुलिस निरीक्षक निरज कुमार वर्मा ने सामाजिक सद्भाव बनाए रखने के लिए लोगों से संवाद की आवश्यकता बताई। उन्होंने सोशल मीडिया पर फैल रही भ्रामक खबरों पर नजर रखने और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ...

Aug 04, 2025 01:17 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मधुबनी
share

बेनीपट्टी निज प्रतिनिधि। सामाजिक सद्भाव बनाये रखने के लिए लोगों से सीधा संवाद करें ताकि उनकी समस्याओं को समझते हुए समाधान किया जा सके। सोशल मीडिया पर फैलाये जा रहे भ्रामक खबर पर भी नजर रखें । अफवाह फैलाने वालों के विरूद्ध वरीय अधिकारियों की सहमति से उनके विरूद्ध कार्रवाई करना सुनिश्ति करें। अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में थानाध्यक्षों के साथ मासिक क्राइम बैठक करते हुए अंचल पुलिस निरीक्षक निरज कुमार वर्मा ने कही। शराब धंधेबाजों के मुख्य आपूर्तिकर्ताओं तक पहुंचने के लिए अपना संपर्क सूत्र बढ़ाकर उनकी गिरफ्तार सुनिश्चित करें। शतप्रतिशत शराब बंदी कानून को लागू करने के लिए सरकार गंभीर है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

शराब बेचने वाले, पीने वाले एवं पिलाने वालों से सख्ती से निपटें। लम्बित कांड में फरार आरोपितों के घर की कुर्की जब्ती के लिए सक्षम न्यायालय से अनुमति लेकर कार्रवाई करने को निर्देशित किया गया। पिछले बैठक में दिये गये निर्देश में हुई प्रगति की समीक्षा करते हुए उन्होने कई निर्देश जारी किये। अपराधिक घटनाओं पर नियंत्रण सहित अन्य पंजियों का अवलोकन किया गया। गंभीर धाराओं के नामितों की गिरफ्तारी के लिए सघन अभियान चलाने का निर्देश दिया गया। वाहन जांच करने सहित कई आवश्यक निर्देश दिये गये। बैठक में बिस्फी के पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष अविनाश कुमार, हरलाखी के अनुप कुमार, अरेर के नेहा निधि, खिरहर के सुप्रिया कुमारी, मधवापुर के पंकज कुमार चौधरी, साहरघाट के अरविंद कुमार, औंसी के विकास कुमार, पतौना के राज कशोर पंडित उपस्थित थे।