स्नातक तृतीय सेमेस्टर की प्रायोगिक एवं मौखिक परीक्षा 17 तक
एलएनएमयू के निर्देश पर मधुबनी में स्नातक तृतीय सेमेस्टर की प्रायोगिक और मौखिक परीक्षा 12 मई से शुरू हुई। 22 कॉलेजों में दो पालियों में परीक्षा आयोजित की जा रही है। पहले पाली की परीक्षा सुबह 10 से 1 बजे तक और दूसरी पाली 2 से 5 बजे तक होगी। परीक्षा 17 मई तक चलेगी।

संदीप कुमार मधुबनी। एलएनएमयू पेपर परीक्षा विभाग के निर्देश पर स्नातक तृतीय सेमेस्टर सत्र (2024 2028) के कला एवं विज्ञान संकाय के मेजर माइनर एवं एमडीसी विषयों की प्रायोगिक एवं मौखिक परीक्षा जिला के 22 संबद्ध एवं अंगीभूत कॉलेज में 12 मई से परीक्षा शुरू हुई। सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन दो पालियों में हो रहा है । जिला के सभी 22 संबद्ध एवं अंगीभूत कॉलेजों में प्रथम पाली की परीक्षा 10 बजे से 01 बजे तक द्वितीय पाली की परीक्षा 02 बजे से 05 बजे बजे तक संचालित हो रहा है। अधिकांश कॉलेजों में बुधवार से प्रायोगिक एवं मौखिक परीक्षा शुरू हुई।
देवनारायण यादव कॉलेज बीएम कॉलेज रहिका,आरएन कॉलेज पंडौल,भीएसजे कॉलेज राजनगर आदि अधिकांश कॉलेजों में परीक्षा का संचालन 13 मई से 17 मई तक होगा। बुधवार को देवनारायण यादव कॉलेज,भीएससी कॉलेज राजनगर, बीएम कॉलेज रहिका में प्रथम पाली में मेजर सब्जेक्ट के अंतर्गत विभिन्न विषयों की प्रायोगिक एवं मौखिक परीक्षा हुई। जबकि द्वितीय पाली में माइनर सब्जेक्ट के अंतर्गत विभिन्न विषयों की प्रायोगिक एवं मौखिक विषयों की परीक्षा हुई। विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग के परीक्षा नियंत्रक डॉ.इंसान अली ने बताया कि प्रायोगिक एवं मौखिक परीक्षा परीक्षा का आयोजन अपने,अपने महाविद्यालय (गृह केंद्र)में संचालित हो रहा है। इन्होंने बताया कि जिला के अंतर्गत जिस महाविद्यालय के जिन विषयों में 20 से काम छात्र नामांकित है उस महाविद्यालय का परीक्षा केंद्र जिला मुख्यालय में अवस्थित आर के कॉलेज को बनाया गया है। डॉ अली ने बताया कि वाह्य परीक्षक की नियुक्ति कॉलेज के संबंधित प्रधानाचार्य अपने स्तर से करेंगे। बुधवार को सुबह से ही दूर-दराज क्षेत्र के परीक्षार्थी परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने लगे थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


