Madhubani News: जिले के दो केंद्रों पर आज से होगी बीएड प्रथम खंड की परीक्षा
Madhubani News: मधुबनी के आरके कॉलेज और एमएलएस कॉलेज में 13 जुलाई से बीएड परीक्षा शुरू हो रही है। परीक्षा नियंत्रक प्रो डॉ इंसान अली ने बताया कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन और अन्य सामग्री लाना निषिद्ध है। निगरानी कड़ी सुरक्षा और सीसीटीवी से की जाएगी।

Madhubani News: मधुबनी, एक संवाददाता । एलएनएमयू के परीक्षा विभाग के निर्देश पर जिला के आरके कॉलेज मधुबनी एवं एम एल एस कॉलेज सरिसवपाही परीक्षा केंद्र पर 13 जुलाई से परीक्षा शुरू हो रही है।
परीक्षा केंद्र के केंद्राधीक्षक
एलएनएमयू के परीक्षा विभाग के परीक्षा नियंत्रक प्रो डॉ इंसान अली ने बताया कि आरती आरके कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रोफेसर डॉक्टर अनिल कुमार मंडल को परीक्षा केंद्र का केंद्राधीक्षक नियुक्त किया गया है। एम एल एस कॉलेज सरिसवपाही के प्रधानाचार्य प्रो डॉ राम अवधेश प्रसाद को एम एल एस कॉलेज सरिसवपाही परीक्षा केंद्र का केंद्राधीक्षक नियुक्त किया गया है। आरके कॉलेज के प्रधानाचार्य सह केंद्राधीक्षक प्रधानाचार्य डॉ अनिल कुमार मंडल एवं एम एल एस कॉलेज के प्रधानाचार्य सह केंद्राधीक्षक प्रो डॉ राम अवधेश प्रसाद में बताया कि शनिवार को बीएड परीक्षा को पारदर्शिता के साथ कदाचार मुक्त ढंग से संचालित करने के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। परीक्षा का आयोजन एक ही पाली 1 बजे से 4 बजे तक होगा। दोनों केंद्राधीक्षकों में परीक्षार्थियों को निर्देश दिया है कि परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल फोन ब्लूटूथ किताब कॉपी चिट पुर्ज़े आदि लेकर जाना निषेध है। परीक्षा केंद्र के अंदर परीक्षार्थियों का प्रवेश सिर्फ कलम और एडमिट कार्ड के साथ होगा। केन्द्राधीक्षकों ने बताया कि परीक्षा का संचालन कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संचालित होगी। पर्याप्त संख्या में वीक्षको को वीक्षण कार्य में लगाया जाएगा। परीक्षा की निगरानी सीसीटीवी कैमरे से की जाएगी। परीक्षा केंद्र पर पर्यवेक्षक एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की गई है।
परीक्षा में सम्मिलित छात्र-छात्राएं
7 बीएड कॉलेजों के प्रथम खंड में नामांकित छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे
एलएनएमयू के परीक्षा विभाग के परीक्षा नियंत्रक प्रो डॉ इंसान अली ने बताया कि आरके कॉलेज मधुबनी परीक्षा केंद्र पर मिथिला टीचर ट्रेनिंग कॉलेज बसुआरा मधुबनी, मिल्लत टीचर ट्रेनिंग कॉलेज मधुबनी एवं वीबीसी कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन बसैठा बेनीपट्टी के छपरा छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे। एमएलएस कॉलेज सरीसोपाही परीक्षा केंद्र पर आर के कॉलेज मधुबनी शहीद पीर अली शिक्षक प्रशिक्षण कॉलेज किरण टीचर्स ट्रेंनिंग कॉलेज एवं मधेपुर टीचर्स ट्रेंनिंग कॉलेज के छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे। इन्होंने बताया कि इस परीक्षा में एलएनएमयू से संबद्ध एवं अंगीभूत 7 बीएड कॉलेजों के प्रथम खंड में नामांकित छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे। डॉ इंसान अली ने कहा कि 13 जुलाई को कोर्स 1 के अंतर्गत चाइल्डहुड एंड ग्रोइंग अप विषय की परीक्षा होगी। 14 को कोर्स 2 के अंतर्गत कंटेंपरेरी इंडिया और एजुकेशन विषय की परीक्षा होगी। 15 को कोर्स 3 के अंतर्गत लर्निंग एंड टीचिंग विषय की परीक्षा होगी। 16 को कोर्स 4 के अंतर्गत लैंग्वेज एक्रॉस दी करिकुलम विषय की परीक्षा होगी। 17 को कोर्स 5 के अंतर्गत अंडरस्टैंडिंग डिसिप्लिन एण्ड सब्जेक्ट विषय की परीक्षा होगी। 18 को कोर्स 6 के अंतर्गत जेंडर स्कूल एंड सोसाइटी विषय की परीक्षा होगी। 20 को कोर्स 7 के अंतर्गत पेडागोजी ऑफ मॉडर्न इंडियन लैंग्वेज, पेडागोजी ऑफ इंग्लिश क्लासिकल लैंग्वेज , पेडागोजी का फिजिकल साइंस, पेडागोजी ऑफ़ सोशल साइंस, पेडागोजी ऑफ़ कॉमर्स, पेडागोजी का होम साइंस एवं पेडागोजी ऑफ़ कंप्यूटर साइंस विषय की परीक्षा होगी।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


