जिले के 10 केंद्रों पर होगी स्नातक पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा
एलएनएमयू के परीक्षा विभाग के अनुसार, स्नातक पांचवे सेमेस्टर की परीक्षा 18 मई से जिले के 10 केन्द्रों पर होगी। 32,000 छात्र इसमें शामिल होंगे। परीक्षा केन्द्रों में मधुबनी जिले के 22 कॉलेजों के छात्र-छात्राएं भाग लेंगे।

संदीप कुमार मधुबनी। एलएनएमयू के परीक्षा विभाग के निर्देश पर जिले के 10 केन्द्रों पर स्नातक पांचवें सेमेस्टर कला विज्ञान एवं वाणिज्य सत्र (2023 -2027) की परीक्षा 18 मई से शुरू होगी। एलएनएमयू के परीक्षा नियंत्रक डॉ. इंसान अली ने बताया कि स्नातक पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा में 32 हजार छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि इन 10 परीक्षा केंद्रों पर मधुबनी जिले के 22 संबद्ध एवं अंगीभूत कॉलेज के स्नातक पांचवें सेमेस्टर में नामांकित छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे। आरके कॉलेज परीक्षा केंद्र पर जे एन कॉलेज मधुबनी, आरएन कॉलेज पंडौल एवं सीएमजे कॉलेज खुटौना के छात्र छात्राएं परीक्षा देंगे।
भीएसजे कॉलेज राजनगर परीक्षा केंद्र पर जेडीजीएस महिला कॉलेज जयनगर, एसएम जे कॉलेज खाजेडीह के छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। जे एन कॉलेज मधुबनी परीक्षा केंद्र पर जेएमडीपीएल महिला कॉलेज एवं देवनारायण यादव कॉलेज के छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। अमीर हसन शकूर अहमद कॉलेज बसवाड़ा मधुबनी परीक्षा केंद्र पर केवीएस कॉलेज उच्चैठ बेनीपट्टी एवं आरएनजेडी कॉलेज मधवापुर के छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। आरएन कॉलेज पंडौल परीक्षा केंद्र पर ललित नारायण जनता कॉलेज झंझारपुर एवं एम एल एस कॉलेज सरसोपाही के छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। जेएमडीपीएल महिला कॉलेज परीक्षा केंद्र पर बीएम कॉलेज रहिका एवं भीएसजे कॉलेज राजनगर के छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। पीएलएम कॉलेज झंझारपुर परीक्षा केंद्र पर सीएमबी कॉलेज डयोढ घोघरडीहा एसएनकेएम कॉलेज भैरव स्थान के छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। एल एन जे कॉलेज झंझारपुर झंझारपुर परीक्षा केंद्र पर पीएलएम कॉलेज झंझारपुर एवं एचपीएस कॉलेज मधेपुर एसएनकेएम कॉलेज भैरव स्थान परीक्षा केंद्र पर पीडीकेजे कॉलेज अंधराठाढ़ी एवं लूटने झा कॉलेज ननौर के छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। बीएम कॉलेज रहिका परीक्षा केंद्र पर डीबी कॉलेज जयनगर, अमीर हसन शकूर अहमद कॉलेज बसुआडा मधुबनी एवं हरि आनंद कॉलेज अकौर बेनीपट्टी के छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


