18 से 26 तक दो पालियों में होगी स्नातक पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा

Newswrap हिन्दुस्तान, मधुबनी
share

एलएनएमयू के परीक्षा विभाग के निर्देश पर 18 मई से स्नातक पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा शुरू होगी। 10 परीक्षा केन्द्रों पर 32,000 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। परीक्षा मेजर और माइनर सब्जेक्ट्स के अंतर्गत दो पालियों में होगी, जिसमें विभिन्न विषयों की परीक्षा 18 से 26 मई तक आयोजित की जाएगी।

18 से 26 तक दो पालियों में होगी स्नातक पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा

संदीप कुमार मधुबनी,एक संवाददाता। एलएनएमयू के परीक्षा विभाग के निर्देश पर जिले के 10 परीक्षा केन्द्रों पर स्नातक पांचवें सेमेस्टर कला विज्ञान एवं वाणिज्य सत्र 2023 -2027 की परीक्षा 18 मई से शुरू होगी। जे एन कॉलेज के प्रभारी प्रधानाचार्य डॉक्टर अरुण कुमार ठाकुर ने बताया कि स्नातक पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा में 32हजार छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे। इस परीक्षा में जिले के 22 संबद्ध एवं अंगीभूत कॉलेज के स्नातक पांचवें सेमेस्टर में नामांकित छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे। पांचवें सेमेस्टर में मेजर एवं माइनर सब्जेक्ट के अंतर्गत विज्ञान वाणिज्य एवं कला संकाय के विभिन्न विषयों की परीक्षा होगी। परीक्षा दो पालियों में होगी।

प्रथम पाली की परीक्षा 10 बजे से 01 बजे तक होगी जबकि द्वितीय पाली की परीक्षा 2 बजे से 5 बजे तक होगी। मेजर सब्जेक्ट के अंतर्गत विभिन्न विषयों की परीक्षा 18 मई से 21 मई तक होगी। जबकि माइनर सब्जेक्ट के अंतर्गत विभिन्न विषयों की परीक्षा 22 मई से 26 मई तक होगी।मेजर एवं माइनर सब्जेक्ट के अंतर्गत विभिन्न विषयों को चार ग्रुपों क्रमशः ए बी सी डी में बांटा गया है। मेजर सब्जेक्ट के अंतर्गत ग्रुप ए में इतिहास संगीत फारसी समाजशास्त्र उर्दू एवं वनस्पति शास्त्र विषय शामिल है। ग्रुप बी में राजनीति विज्ञान भौतिक शास्त्र अर्थशास्त्र संस्कृत अकाउंट मार्केटिंग मानव संसाधन प्रबंधन एवं रसायन शास्त्र विषय शामिल है। ग्रुप सी में मनोविज्ञान ग्रामीण अर्थशास्त्र प्राणी शास्त्र दर्शन शास्त्र अंग्रेजी गणित प्राचीन भारतीय इतिहास एवं मैथिली विषय शामिल है। ग्रुप डी में भूगोल गृह विज्ञान हिंदी एंथ्रोपोलॉजी एवं श्रम एवं समाज कल्याण विषय शामिल है। माइनर सब्जेक्ट के अंतर्गत ग्रुप ए में इतिहास प्राचीन भारतीय इतिहास एंथ्रोपोलॉजी श्रम एवं समाज कल्याण फारसी एवं ग्रामीण अर्थशास्त्र विषय शामिल है। ग्रुप बी के अंतर्गत राजनीति विज्ञान समाजशास्त्र संस्कृत उर्दू मैथिली गृह विज्ञान एवं गणित विषय शामिल है ग्रुप सी के अंतर्गत भूगोल हिंदी रसायन शास्त्र प्राणी शास्त्र संगीत एवं अर्थशास्त्र विषय शामिल है। ग्रुप डी के अंतर्गत मनोविज्ञान भौतिक शास्त्र दर्शनशास्त्र वाणिज्य अंग्रेजी एवं वनस्पति शास्त्र विषय शामिल है। मेजर सब्जेक्ट के अंतर्गत 18 मई को प्रथम पाली में ग्रुप ए 8 वा पत्र द्वितीय पाली में ग्रुप बी आठवां पत्र 19 मई को प्रथम पाली में ग्रुप सी आठवां पत्र द्वितीय पाली में ग्रुप डी आठवां पत्र 20 मईको प्रथम पाली में ग्रुप ए 9वीं पत्र द्वितीय पाली में ग्रुप बी नवमी पत्र 21मई को प्रथम पाली में ग्रुप सी नवमी पत्र द्वितीय पाली में ग्रुप डी नवमी पत्र के विभिन्न ग्रुपों में शामिल विषयों की परीक्षा होगी। माइनर सब्जेक्ट के अंतर्गत 22 मई को प्रथम पाली में ग्रुप ए पांचवा पत्र द्वितीय पाली में ग्रुप बी पांचवा पत्र 23 मई को प्रथम पाली में ग्रुप सी पांचवा पत्र द्वितीय पाली में ग्रुप डी पांचवा पत्र 25 मई को प्रथम पाली में ग्रुप ए छठा पत्र द्वितीय पाली में ग्रुप बी छठा पत्र 26 मई को प्रथम पाली में ग्रुप सी छठा का पत्र द्वितीय पाली में ग्रुप डी छठा पत्र के विभिन्न ग्रुपों में शामिल विषयों की परीक्षा होगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।