ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मधुबनीलक्ष्मीपूजन से लोगों की दूर होती है दरिद्रता : आचार्य

लक्ष्मीपूजन से लोगों की दूर होती है दरिद्रता : आचार्य

शहर के स्टेशन रोड में और नोनिया टोली में लक्ष्मीपूजा का आयोजन किया गया। स्टेशन रोड में नप अध्यक्ष सुनैना देवी ने फीता काटकर किया। मौके पर वार्ड पार्षद कैलाश साह, इश्तियाक अहमद, वैदेही शरण, राजू राज...

लक्ष्मीपूजन से लोगों की दूर होती है दरिद्रता : आचार्य
हिन्दुस्तान टीम,मधुबनीFri, 09 Nov 2018 12:04 AM
ऐप पर पढ़ें

शहर के स्टेशन रोड में और नोनिया टोली में लक्ष्मीपूजा का आयोजन किया गया। स्टेशन रोड में नप अध्यक्ष सुनैना देवी ने फीता काटकर किया। मौके पर वार्ड पार्षद कैलाश साह, इश्तियाक अहमद, वैदेही शरण, राजू राज और निर्मल राय मौजूद थे। शहर से सटे कैटोला चौक पर धूम धाम से लक्ष्मी पूजा प्रारंभ हुई। दीपावली के दिन संध्याकाल से प्रारंभ हुई यह पूजा तृतीया यानी शनिवार को संपन्न होगी।

भव्य पूजा पंडाल मे आचार्य हरिनाथ झा ने वेदोच्चारण के साथ पूजा शुरू किया। उन्होंने बताया कि पौराणिक मान्यताओं के अनुसार महालक्ष्मी देवी धन धान्य की अधिष्ठात्री हैं। श्रीलिंग महापुराण के अनुसार समुद्र मंथन से इनकी उत्पति हुई है। इनके पूजन से दरिद्रा का नाश होता है तथा धन वैभव की प्राप्ति होती है। पूजा समिति के सदस्य प्रवीण कुमार ठाकुर ने बताया कि स्थानीय व्यवसायियों के सहयोग से विगत तीन वर्षों से पूजा होती आ रही है। शनिवार को हवन के पश्चात 108 कन्या बटुक के भोजन के उपरांत विसर्जन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि इस मौके पर हर रात्रि भगवती का जागरण व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित की गई है। प्रतिमा का जल प्रवाह बाबूसाहेब पोखरा मे किया जायेगा। इस मौके पर पूजा समिति के अध्यक्ष जीतेन्द्र यादव, गुलशन कुमार मिश्र, गिरीन्द्र झा, अनिल शुक्ला, महेश चौधरी, राजकुमार गुप्ता, रामनंदन यादव, लूटन ठाकुर, दिलीप मंडल, राकेश तिवारी, गोपाल ठाकुर, सुधीर शुक्ला, कमलेश साफी सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित थे।

नकटी में लक्ष्मी पूजा शुरू: राजनगर। राजनगर के नकटी में बुधवार को धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ लक्ष्मी पूजा महोत्सव का शुभारंभ हुआ। पांच दिवसीय पूजनोत्सव शुभारंभ के अवसर पर कलश शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें करीब 251 कन्याएं व महिलाओं ने भाग ली। गाजे-बाजे के साथ निकाली गई कलश शोभा यात्रा नगर भ्रमण करते हुए पूजा स्थल पर पहुंचा। फिर विधि-विधान से पूजा-अर्चना शुरू हुआ। अवसर पर पूजा समिति के अरूण यादव, श्याम यादव, भदई चौपाल, सत्यनारायण यादव, विद्यानंद यादव, निर्मल ठाकुर, परमानंद यादव, पितांबर यादव व शिव कुमार भी थे। ज्ञात हो कि पूजनोत्सव के दौरान 10 एवं 11 नवम्बर को राज्य स्तरीय कुश्ती दंगल भी होगा। कुश्ती दंगल पुरूष व महिला दोनो वर्ग में होगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें