कानून बनाने से लेकर न्याय दिलाने में वकीलों की अहम भूमिका: जिला जज
मधुबनी जिले में अधिवक्ता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। प्रधान जिला जज अनामिका टी और अन्य न्यायाधीशों ने समारोह का उद्घाटन किया। वकीलों की महत्वपूर्ण भूमिका पर चर्चा की गई। 50 वर्ष वकालत करने पर दीनानाथ यादव को सम्मानित किया गया, जबकि अन्य न्यायाधीशों को भी मिथिला पेंटिंग से सम्मानित किया गया।
मधुबनी। जिला अधिवक्ता संघ में बुधवार को धूमधाम से अधिवक्ता दिवस समारोह मनाया गया। प्रधान जिला जज अनामिका टी, परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश जय किशोर दुबे, एडीजे रचना राज, रश्मि प्रसाद, निशांत कुमार प्रियदर्शी, नीरज कुमार त्यागी, सबजज तेज कुमार प्रसाद संघ के अध्यक्ष वासुदेव झा एवं महासचिव शिवनाथ चौधरी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर समारोह का उद्घाटन किया। प्रधान जिला जज ने कहा कि भारत की आजादी से लेकर संविधान निर्माण में अधिवक्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। कानून बनाने से लेकर न्याय दिलाने तक में वकीलों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। प्रधान न्यायाधीश एवं अन्य न्यायाधीशों ने अधिवक्ताओं से अपील किया कि देश रत्न डा. राजेन्द्र प्रसाद के नक्शे कदम पर चल कर ही हम समाज को सही दिशा दे सकते हैं।
समारोह में प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी दिवानंद झा, नरेश कुमार भी उपस्थित थे। बार काउंसिल उपाध्यक्ष दीनानाथ यादव, ऋषिदेव सिंह एवं अन्य अधिवक्ताओं ने बारी बारी से डा. राजेन्द्र प्रसाद के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उनके जीवनी के बारे में चर्चा की। 50 वर्ष वकालत करने पर पूर्व पीपी किये गये सम्मानित अधिवक्ता दिवस समारोह में बिहार बार काउंसिल उपाध्यक्ष व पूर्व लोक अभियोजक दीनानाथ यादव सम्मानित किए गए। वकालत पेशा में 50 वर्ष पूरा करने पर परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश जय किशोर दुबे एवं अन्य न्यायाधीशों ने उन्हें पाग दोपटा से सम्मानित किया। इससे पूर्व संघ के पदाधिकारियों ने प्रधान जिला जज एवं अन्य न्यायाधीशों को पाग दोपटा एवं मिथिला पेंटिंग से सम्मानित किया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




