43 वर्षों से कथित अतिक्रतिम जमीन को खाली कराकर दिलाया दखल कब्जा
बेनीपट्टी के परकौली पंचायत के भदुली ब्रह्मेत्तरा में 43 वर्षों से अतिक्रमित 4 एकड़ 80 डिसमिल जमीन को सीओ ने खाली कराया। दंडाधिकारी और पुलिस बल की मौजूदगी में शुक्रवार को यह कार्रवाई हुई। सीओ अभिषेक आनंद ने बताया कि जमीन पर फर्जी कब्जा किया गया था। मनोज कुमार मिश्र ने इसे प्रशासन की तानाशाही बताया।

मो. माजिद बेनीपट्टी, निज प्रतिनिधि। बेनीपट्टी के परकौली पंचायत के भदुली ब्रह्मेत्तरा में 43 वर्षों से कथित अतिक्रतिम 4 एकड़ 80 डिसमिल जमीन को सीओ ने खाली कराकर रैयद को दखल दिलाने का काम पूरा किया। दंडाधिकारी के साथ उपस्थित दर्जर्नों पुलिस बल की मौजूदगी में शुक्रवार को ट्रैक्टर से उक्त विवादित जमीन को खाली कराया गया। सीओ अभिषेक आनंद ने बताया कि धकजरी के भालचंद्र मिश्र के द्वारा उक्त जमीन अपने भगिना के नाम किया था। जिसपर फर्जी तरीके से पर्चा बनाकर जबरन कब्जा किया गया था। मामला न्यायालय में सिलिंग के तहत चल रहा था। फैसला उनके पक्ष में आने के बाद दंडाधिकारी व पुलिस बल की उपस्थिति में अतिक्रमण को खाली कराया गया।
इधर सीपीआई के राज्य परिषद सदस्य अरेर गांव के मनोज कुमार मिश्र ने इस कार्रवाई को प्रशासन की बरबरता बताते हुए कहा कि 1983 में डीसीएलआर एवं सीओ द्वारा 21 लोगों के नाम 4 एकड़ 32 डिसमिल जमीन की पर्चा दिया गया है। जिसे सीओ द्वारा अवैध बताया जा रहा है। उन्होने आरोप लगाया कि बिना किसी नोटिस दिये की गई यह कार्रवाई प्रशासन की तानाशाही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


