भतीजा ने भूमि विवाद में चाचा की की हत्या

Dec 17, 2025 11:11 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मधुबनी
share Share
Follow Us on

डुमरी गांव में भूमि विवाद के चलते 14 दिसंबर को 67 वर्षीय शिवपाल चौपाल की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक के पुत्र ने घटना की जानकारी दी। चाचा और भतीजा के बीच झगड़े में भतीजे ने चाचा को धक्का देकर गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

भतीजा ने भूमि विवाद में चाचा की की हत्या

रहिका,निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के डुमरी गांव में भूमि विवाद की घटना में एक व्यक्ति की हत्या होने की बात सामने आयी है। भूमि विवाद में यह हत्या की घटना चार दिन पूर्व 14 दिसम्बर को हुआ था। रहिका थाना में घटना के बारे मृतक के पुत्र ने बुधवार को जानकारी दी। घटना के बारे मे थानाध्यक्ष ने बताया कि डुमरी गांव के शिवपाल चौपाल (67 वर्ष) का शव मृतक के घर से बरामद किया गया है। हत्या के बारे में मृतक के पुत्र को सूचना मिली कि पिता का देहांत हो गया है। घटना के बारे में मृतक की पत्नी ने अपने परदेश रहने वाले बेटे को नहीं बताया।

दाह संस्कार के लिए शव को बर्फ लगाकर बेटे के आने का परिजन इंतजार किया। जब बुधवार को घर पहुंचते ही घटना की वास्तविक स्थिति की जानकारी हुई तो स्तब्ध हो गया। आवेदन में बताया है कि एक पुराना जमीन बंटवारे में चाचा और भतीजा में नोंकझोंक हुई। दोनों ओर से वादा विवाद हिंसात्मक रूप ले लिया। भतीजा ने चाचा को धकेल दिया। इस घटना में चोट लगने से मृतक शिवपाल चौपाल की मौत हो गई। चार दिन से शव को घर में रखकर मृतक की पत्नी रखी हुई थी। पुलिस को इसकी सूचना नहीं दी गयी। जबमृतक का पुत्र आया तो घटना की जानकारी सामने आयी। उन्होंने न्याय के लिए दाह संस्कार करने से पूर्व पुलिस को हत्या की सभी पहलुओं की जानकारी दी है। इस हत्या कांड के मामले के बारे में थानाध्यक्ष आनंद कुमार कश्यप ने बताया कि पुराने भूमि विवाद के मामले भतीजा ने चाचा को हत्या होने का आरोप मृतक के पुत्र विनोद चौपाल ने लगाया है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। इस घटना के आरोपी को गिरफ्तार करने की त्वरित कार्रवाई पुलिस कर रही है। गांव में सह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;