मधुबनी , नगर संवाददाता
जिले कई महत्वपूर्ण परियोजना की भूमि अधिगृहित की गई है। जयनगर वर्दीवास रेल परियोजना के निर्माण के लिए भू-अर्जन का कार्य किया गया। भूमि अधिग्रहण कर इरकॉन इंटरनेशनल लिमिटेड को दखल दे दिया गया है।यह परियोजना भारत सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना है। जिला भू अर्जन पदाधिकारी मो. रजीक ने बताया कि पुलिस केन्द्र के लिए दहिवत माधोपुर में 20 एकड़ भूमि अधिग्रहण किया जाना है। एसएसबी कैंप के लिए भी परिहारपुर में भू अर्जन कर विभाग को दखल कब्जा दे दिया गया है। भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग 527 सी के लिए भी जमीन का अधिग्रहण कर लिया गया है। जिला भू अर्जन पदाधिकारी मो. रजीक ने बताया कि भारतमाला परियोजना में महपतिया से भेजा और विदेश्वर स्थान से भेजा तक भूमि का अधिग्रहण कर लिया गया है। अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय जयनगर के लिए करीब छह एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया गया। वहीं फुलपरास व्यवहार न्यायालय के लिए भी भूमि अधिग्रहण किया गया।