प्रखंड मुख्यालय में नहीं है बालिका विद्यालय
प्रखंड मुख्यालय में लड़कियों के लिए स्वतंत्र विद्यालय की कमी से छात्राओं को कठिनाई हो रही है। मंसापुर में एक प्रोजेक्ट प्लस टू गर्ल्स स्कूल है, लेकिन मुख्यालय में ऐसी सुविधा नहीं है। अभिभावक इस पर चिंता व्यक्त कर रहे हैं कि समय बदल गया है और लड़कियों को सामान्य स्कूलों में भेजने में संकोच होता है।

लौकही,निज संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय में स्वतंत्र रूप से बालिकाओं के लिए विद्यालय नहीं है,जिससे छात्राओं को काफी असुविधाएं होती है। वैसे प्रखंड मुख्यालय में प्लस टू हाई स्कूल, इंटर कॉलेज है जहां सह शिक्षा की सुविधा है। प्रखंड के मंसापुर में एक प्रोजेक्ट प्लस टू गर्ल्स स्कूल है। लेकिन प्रखंड मुख्यालय में इसका अभाव है। कई अभिभावक चिंता जताते है कि समय बहुत बदला हुआ है,बच्चियों को सामान्य स्कूलों में भेजने में संकोच होता रहता है। सरकार शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है, यदि प्रखंड मुख्यालय में स्वंतत्र रूप से प्लस टू स्कूल की सुविधा होती तो काफी अच्छा होता।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


