सतघारा बारा में ग्रामीण के बरामदे पर चल रहा नया प्राइमरी विद्यालय
सतघारा बारा के नए प्राथमिक विद्यालय में वर्षों से बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। विद्यालय न तो भवन है, न शौचालय या पेयजल की सुविधा। 71 बच्चे चार शिक्षकों के भरोसे पढ़ाई कर रहे हैं। ग्रामीणों के सहयोग से गतिविधियां चल रही हैं, लेकिन बारिश में विद्यालय तक पहुंचना मुश्किल होता है।

बाबूबरही, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के सतघारा बारा स्थित नया प्राथमिक विद्यालय वर्षों से बुनियादी सुविधाओं के अभाव में ग्रामीण के बरामदे पर संचालित हो रहा। यह विद्यालय ऐसा है जहां विद्यालय का न भवन है, न शौचालय, पेयजल व अन्य मूलभूत सुविधाएं भी नहीं है। और तो स्कूल पक्की सड़क से नहीं जुड़ा हुआ है। इसके बावजूद 71 बच्चों की पढ़ाई चार शिक्षकों के भरोसे हो रही है। भवन नहीं रहने से विद्यालय की अधिकांश गतिविधियां ग्रामीण के दरवाजे के बरामदे, मवेशी घर और गली की सड़क पर ही पूरी की जा रही है। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका शमशा बेगम ने बताया कि वर्ष 2007 से ही यह विद्यालय बरामदे पर संचालित हो रहा।
शुरुआती तीन वर्षों तक इसे प्राथमिक विद्यालय टिकुलिया में मर्ज किया गया था, पर बाद में ब्रह्मस्थान पर विवाद होने से स्कूल को अलग कर दिया गया। उन्होंने यह भी बताया कि वर्तमान में नामांकन प्रक्रिया जारी है। ग्रामीणों के सहयोग से पूरी हो रही गतिविधि स्कूल भवन नहीं होने के कारण पढ़ाई से अभिभावक संगोष्ठी और अन्य सारी गतिविधियां ग्रामीणों के सहयोग से ही पूरी की जाती हैं। प्रधानाध्यापिका के अनुसार विद्यालय भवन के लिए मो. जैनुल आबेदीन की ओर से जमीन उपलब्ध कराई गई है। पर अब तक भवन निर्माण की स्वीकृति नहीं मिल सकी है। बारिश के दिनों में विद्यालय तक पहुंचने का रास्ता और भी बदतर हो जाता है। हससे बच्चों और शिक्षकों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है।विद्यालय में शौचालय और पेयजल की असुविधाविद्यालय में शौचालय और पेयजल की असुविधा नहीं होने से छात्र-छात्राओं को काफी दिक्कत होती है। यह जानकारी देते हुए छात्र शमीम, असरफ, आदिल व अन्य ने बताया कि उनके जैसे और बच्चे घर से पानी लेकर आते हैं। जो पानी लेकर नहीं आते है वह प्यास लगने पर स्कूल से घर चले जाते हैं। वहीं शिक्षक आसपास के ग्रामीणों के शौचालय का उपयोग करने को मजबूर हैं। परीक्षा के समय बाहरी शिक्षक यहां आने से कतराते हैं। ग्रामीणों ने जल्द विद्यालय भवन और बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


