ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मधुबनीकार्यशाला में पढ़ाई के साथ सिनेमा के क्षेत्र में जाने की दी जानकारी

कार्यशाला में पढ़ाई के साथ सिनेमा के क्षेत्र में जाने की दी जानकारी

मधुबनी शहर के भौआरा दुर्गा मंदिर स्थित लोक कला रंग संस्थान में सिनेमा से जुड़े मुद्दों पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें जिले के युवाओं-युवतियों को सिनेमा से जुड़े मुद्दों जैसे शौक व व्यावसायिक तौर...

कार्यशाला में पढ़ाई के साथ सिनेमा के क्षेत्र में जाने की दी जानकारी
हिन्दुस्तान टीम,मधुबनीSun, 11 Aug 2019 05:05 PM
ऐप पर पढ़ें

मधुबनी शहर के भौआरा दुर्गा मंदिर स्थित लोक कला रंग संस्थान में सिनेमा से जुड़े मुद्दों पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें जिले के युवाओं-युवतियों को सिनेमा से जुड़े मुद्दों जैसे शौक व व्यावसायिक तौर पर इस क्षेत्र में काम करने के पहलु बताये गए। निदेशक अर्जुन राय ने बताया कि तीन घंटे की इस कार्यशाला में पढ़ाई के साथ सिनेमा के क्षेत्र में जाने की जानकारी दी गई। हर विधा का महत्व बताया गया। सिनेमा से जुड़ा स्टोरीबोर्ड बनाने के लिए स्केचिंग की विधा की जानकादी गई। मुंबई के फिल्मकार व फील फेस्टिवल क्यूरेटर मेराज सिद्दीकी ने सिनेमा की मूलभूत जानकारी। उन्होंने बताया कि कैसे इस क्षेत्र में नए-नए युवाओं को तकनीकी रूप से परिपक्व होकर उतरना चाहिए। उन्होंने सिनेमा बनने के विभिन्न पहलु भी बताये। संगीतकार एवं साउंड इंजीनियर अमन अभिषेक श्रीवास्तव ने साउंड एवं म्यूजिक से संबंधित विभिन्न तकनीकों की बात युवाओं को बतायी। स्केच कलाकार कुणाल वैभव ने बताया कि कैसे सिनेमा से जुड़े स्टोरीबोर्ड को तैयार किया जाता है और इसका क्या महत्व है। इस दौरान मैथिली फिल्म निर्देशक व कलाकार मिथिलेश चौरसिया का जन्मदिन मनाया गया। इस कार्यशाला में दरभंगा फिल्म क्लब के सदस्य हरिवंश चित्रगुप्त, मैथिली फिल्मकार मिथिलेश चौरसिया, अभिषेक आकाश, रंजीत, प्रभात, शुभम, रवि कौशल, सत्यम, संदीप, सूर्या, सेजल, काजल, चंदा, समेत कई युवा उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें