ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मधुबनी जानिए कैसे मधुबनी के झांझर कोर्ट हाजत से भागी महिला बन्दी

जानिए कैसे मधुबनी के झांझर कोर्ट हाजत से भागी महिला बन्दी

झंझारपुर व्यवहार न्यायालय में मंगलवार को उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब यह खवर फैली कि कोर्ट हाजत से बच्चे को दूध पिलाने के बहाने से निकली एक महिला बन्दी फरार हो गई है। इस खवर के बाद तो मानो कोर्ट परिसर...


जानिए कैसे  मधुबनी के झांझर कोर्ट हाजत से भागी महिला बन्दी
हिन्दुस्तान टीम,मधुबनीWed, 07 Mar 2018 12:48 PM
ऐप पर पढ़ें

झंझारपुर व्यवहार न्यायालय में मंगलवार को उस वक्त अफरातफरी मच गई जब यह खवर फैली कि कोर्ट हाजत से बच्चे को दूध पिलाने के बहाने से निकली एक महिला बन्दी फरार हो गई है। इस खबर के बाद तो मानो कोर्ट परिसर में भूकंप आ गया हो। कोर्ट हाजत की सुरक्षा में लगे पुलिस कर्मी से लेकर सम्बन्धित लोगों की बैचेनी देखने लायक थी। सुरक्षा गार्ड के हवलदार मेजर कुलानन्द झा की बेचैनी देखते ही बनती थी। कभी वो कोर्ट जाते तो कभी अधिवक्ता के पास जाकर आवेदन लिखवाने का बहाना करते। बार-बार पूछने पर भी वे मीडिया को कुछ भी बताने से पूरी तरह परहेज करते रहे। इसी बीच कोर्ट से राहत देनेवाली खबर आई कि न्यायालय ने उक्त महिला बंदी सोतीशा देवी की जमानत अर्जी मंजूर कर ली। हालांकि, जमानत मिलने की खबर के बाद भी शाम साढ़े पांच बजे तक फरार महिला वापस कोर्ट हाजत में नहीं पहुंची थी। बताया जाता है कि लौकही थाना के कांड संख्या 139/16 तथा जी आर नं. 1338/16 के नामजद पांच अभियुक्तों ने एसीजेएम थर्ड के न्यायालय में आत्मसमर्पण किया। न्यायालय ने पांचों अभियुक्तों की जमानत अर्जी कथित तौर पर नामंजूर कर दी। इसमें तीन महिला भी शामिल है। न्यायालय के द्वारा जमानत नामंजूर किए जाने के बाद हाजत के सुरक्षा बलों ने अपनी अभिरक्षा में सबों को हाजत में बंद कर दिया। इसी बीच महिला बंदी रामधारी यादव की पत्नी सोतीशा देवी ने अपने छोटे बच्चे को दूध पिलाने का बहाना बनाकर सुरक्षा गार्ड से इजाजत लेकर बाहर निकली। लेकिन फिर वापस नहीं लौटी। महिला बंदी के फरार हो जाने की खबर फैलते ही पूरे कोर्ट प्रांगण में आपाधापी मच गई। सूचना पर मीडिया के लोग भी कोर्ट कैंपस पहुंचे। फरार महिला के पति रामधारी यादव ने कैमरा के समक्ष पत्नी के फरार होने की बात स्वीकार की। विरोधी पक्ष के अधिवक्ता विजय सिंह ने कैमरा के समक्ष बताया कि पहले तो फरार हुई महिला का बेल रिजेक्ट होने की जानकारी उन्हें भी थी। बाद में सोतीशा देवी सहित तीन महिला को जमानत दिए जाने की बात कही जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें