ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मधुबनीखजौली में रिटायर्ड ऑडिटर को मारी गोली

खजौली में रिटायर्ड ऑडिटर को मारी गोली

थाना क्षेत्र के सुक्की गांव में मंगलवार की रात अपराधी ने रक्षा विभाग के रिटायर्ड ऑडिटर अरविंद नाथ मिश्रा को गोली मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद वह फरार हो गया। गोली उनके दाये कंधे को छिलती हुई...

खजौली में रिटायर्ड ऑडिटर को मारी गोली
हिन्दुस्तान टीम,मधुबनीThu, 13 Jun 2019 05:31 PM
ऐप पर पढ़ें

थाना क्षेत्र के सुक्की गांव में मंगलवार की रात अपराधी ने रक्षा विभाग के रिटायर्ड ऑडिटर अरविंद नाथ मिश्रा को गोली मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद वह फरार हो गया। गोली उनके दाये कंधे को छिलती हुई निकल गई जिससे वे जख्मी हो गये।

परिजनों ने इलाज के लिए खजौली पीएचसी में भर्ती करवाया जहां प्राथमिक उपचार कर जांच के लिए सदर अस्पताल मधुबनी रेफर कर दिया गया। गोली क्यों मारी गई, किसने मारी, इन सब बातों की खुलासा नहीं हो पाया है। एक राउंड गोली की आवाज होने की पुष्टि स्थानीय लोग भी कर रहे हैं। इधर जख्मी अरविंद नाथ मिश्रा का कहना है कि रात में अपने घर में सोये हुए थे। अचानक एक व्यक्ति ने आकर एक राउंड गोली चलाई। संयोगवश गोली कंधे पर लगने से जान बच गई। फायरिंग की आवाज सुनकर परिवार वाले जब तक दौड़े तब तक अपराधी फरार हो गया। सूचना पाकर खजौली थानाध्यक्ष रामचंद्र चौपाल घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की। उन्होंने रिटायर्ड ऑडिटर के कंधे पर गोली लगने की पुष्टि की है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें