केशव चन्द्र झा बने एनसीसी में सेकंड ऑफिसर

केशव चन्द्र झा बने एनसीसी में सेकंड ऑफिसर

संक्षेप:

जयनगर के प्लस टू हाई स्कूल में एनसीसी के एएनओ केशव चन्द्र झा को प्रोन्नति मिली है। उन्होंने महाराष्ट्र में तीन महीने का एनसीसी कोर्स सफलतापूर्वक पूरा किया और सेकंड अफसर बने। गुरुवार को 34 बिहार...

Aug 15, 2025 12:14 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मधुबनी
share

जयनगर,निज प्रतिनिधि। प्लस टू हाई स्कूल में एनसीसी के एएनओ केशव चन्द्र झा की प्रोन्नति हुई है । उन्होंने तीन महीने का एनसीसी कोर्स काम्पटी महाराष्ट्र में किया है । कोर्स के सफलता पूर्वक समापन के बाद उन्हें सेकंड अफसर बनाया गया है। गुरुवार को 34 बिहार बटालियन एनसीसी के कमांडिंग अफसर कर्नल नितिन झा एवं सूबेदार मेजर खड़क बहादुर आले ने उनके कंधे पर रैंक लगाकर उन्हें प्रोन्नति दी । मौके पर सूबेदार रामलाल सहित बटालियन के कर्मी उपस्थित थे । विद्यालय के एचएम सुनील कुमार, शिक्षक नरेंद्र कुमार सहित एनसीसी कैडेटों व स्थानीय प्रबुद्ध लोगों ने केशव चन्द्र झा की उपलब्धि पर बधाई दी है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।