केरबार हादसे की होगी जांच,डीएम ने एसडीओ और डीएसपी को सौंपी जांच की जिम्मेवारी
मधुबनी। बिस्फी प्रखंड के सोहास पंचायत स्थित केरवार गांव में पांच बच्चों की डूबने से

मधुबनी। बिस्फी प्रखंड के सोहास पंचायत स्थित केरवार गांव में पांच बच्चों की डूबने से हुई दर्दनाक मौत के मामले में जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह सहायता राशि उपलब्ध करा दी है। डीएम आनंद शर्मा ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए एसडीओ बेनीपट्टी एवं एसडीपीओ बेनीपट्टी को मामले की जांच का निर्देश दिया है। डीएम ने कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद एवं हृदयविदारक है। प्रशासन पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
घटना की सूचना पर अपर समाहर्ता (आपदा), जिला आपदा प्रभारी पदाधिकारी तथा अनुमंडल पदाधिकारी बेनीपट्टी को तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं सहायता कार्य सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। जिला प्रशासन के अनुसार हादसे में कुल छह बच्चे पानी में डूब गए थे। स्थानीय ग्रामीणों के प्रयास से एक बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिसका इलाज चल रहा है। जबकि पांच बच्चों की मौत हो गई।डूबने की घटनाओं की रोकथाम के लिए सतर्कता बरतने की अपीलडीएम ने जिलेवासियों से डूबने की घटनाओं की रोकथाम के लिए सतर्कता बरतने की अपील की। उन्होंने सभी पंचायत प्रतिनिधियों,जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों से अपने क्षेत्रों में तालाब, पोखर, नदी घाट, जलभराव वाले स्थानों और गहरे गड्ढों की पहचान कर सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही चेतावनी बोर्ड लगाने, बैरिकेडिंग कराने और जन-जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया। डीएम ने कहा कि बरसात के मौसम में बच्चों को जलस्रोतों के पास अकेले नहीं जाने देना चाहिए तथा अभिभावकों को विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए।....................................................................गर्मी से बचने के लिए सभी आम के बगीचे में बैठे थे अचानक सभी स्नान करने गये और दुर्घटना हो गईबेनीपट्टी,निज प्रतिनिधि। करीब दस-पंद्रह की संख्या में बच्चे आम के बगीचे में खेल रहे थे। गर्मी अधिक रहने के कारण सभी बच्चे एक साथ स्नान करने की योजना बना डाली और बगल में जेसीबी से खोदे गये पानी भरे गड्ढे में स्नान करने के लिए उतर गये। शुरूआती दौर मे सभी किनारे में स्नान कर रहे थे। उसी दौरान प्रशांत गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा उसे डूबता देख उसकी बहन रिंकू उसे बचाने गई और दोनो भाई-बहन डूब गयी। फिर एक के बाद एक बच्चे डूबते चले गये। बदहोश अर्धचेताअवस्था में बेनीपट्टी अनुमंडल अस्पताल में इलाजरत भोगेंद्र पंडित के पुत्र अनिल पंडित ने एसडीओ, शारंग पाणि पाण्डेय, डीएसपी अमित कुमार एवं डीएस डॉ विकास एम हरिनंदन को आंखो के सामने हुई घटना के बारे में जानकारी दी। एक साथ पांच बच्चे की डूबने एवं शव अनुमंडल अस्पताल पहुंचने की खबर से अस्पताल में लोगों की भीड़ लगी रही। एसडीओ ने बताया कि घटना बिस्फी प्रखंड के केरवार एवं साहांस गांव के मध्य चौर में रहे जेसीबी से खोदे गये गड्ढा में स्नान के दौरान डूबने से पांच बच्चे की मौत हुई है। रिंकू कुमारी एवं स्नेहा कुमारी को अनुमंडल अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित किया। जबकि सलोनी कुमारी,अभिषेक कुमार पंडित एवं प्रशांत को सदर अस्पताल भेजा गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घायल अनिल कुमार पिता भोगेंद्र पंडित एवं राखी कुमारी पिता मालिक पंडित का इलाज बेनीपट्टी में चल रहा है,जो खतरे से बाहर है। उन्होने बताया कि घटना में दिनेश पंडित के एक पुत्र प्रशांत कुमार पंडित (10 वर्ष) एवं एक पुत्री रिंकू कुमारी (14 वर्ष) की मौत हुई है, जबकि छोटे पंडित के एक मात्र रहे पुत्र अभिषेक कुमार पंडित (12 वर्ष) की मौत हो गई है। अन्य ललित कुमार की पुत्री सालोनी (12 वर्ष ) एवं नूनू पंडित की पुत्री संध्या कुमारी (12 वर्ष) जो एक ही परिवार से आते हैं कि मौत हो गई है। एसडीओ एवं डीएसपी ने घटना पर अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि परिजनों को इस दुख की बेला में ईश्वर सहन शक्ति दे। बताया कि फिलहाल सभी शबों को पोस्टमॉर्टम में भेज कर आगे की प्रक्रिया की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


