उच्चैठ कालिदास महोत्सव के दूसरे दिन दूसरे सत्र में कवियों की काव्य की बही रसधारा
बेनीपट्टी में उच्चैठ कालिदास राजकीय महोत्सव के दूसरे दिन काव्य संध्या का आयोजन हुआ। कवि सम्मेलन में चंद्रमणि झा की अध्यक्षता में कई कवियों ने अपनी रचनाएँ प्रस्तुत की। समाज में फैली कुरीतियों पर कविता के माध्यम से चोट की गई। श्रोताओं ने कविताओं का आनंद लिया और कवियों को सम्मानित किया गया।

बेनीपट्टी, निज प्रतिनिधि। उच्चैठ कालिदास राजकीय महोत्सव के दूसरे दिन के दूसरे सत्र में सोमवार को काव्य संध्या का आयोजन किया गया। कवि सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर चंद्रमणि झा की अध्यक्षता एवं अशोक कुमार मेहता के संचालन में कवि सम्मेलन की शुरूआत कर समसामयिक पर कविता की रसधारा से श्रोताओं को लोटपोट किया जाता रहा। कवि चंद्रमणि झा की कविता से आज की समाज में फैली कुरीतियों पर चोट किया गया। फूल चंद्र झा प्रवीण, अशोक कुमार मेहता, बद्री नाथ झा, शतीश चंद्र सजल, दीप नारायण विद्यार्थी, अक्षय आनंद सन्नी ने अपनी कविताएं पढ़ी। कमलेश प्रेमेंद्र की रचित कविता पर श्रोताओं ने खूब तालियां बजायी।
मैथिल प्रशांत, श्रामश्रेष्ठ दिवाना, ललित कुमार एवं मनोज कामत की काव्य रस से पूरा पंडाल विभोर रहा एवं तालियों की गड़गड़ाहट से पंडाल गुंजायमान रहा। सभी आगत कवियों को अनुमंडल प्रशासन की ओर से पाग दोपटा एवं मोमेंटो कर सम्मानित किया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



