
कार्तिक-गणपति महोत्सव की खजुरी व रजौर में धूम
मधेपुर प्रखंड के खजुरी और रजौर गांव में कार्तिक पूर्णिमा पर कार्तिक-गणपति महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। खजुरी में पांच दिवसीय और रजौर में चार दिवसीय पूजा का आयोजन किया गया है, जिसमें विभिन्न...
मधेपुर। मधेपुर प्रखंड के खजुरी एवं रजौर गांव में कार्तिक पूर्णिमा पर शुरू हुई कार्तिक-गणपति महोत्सव की धूम मची हुई है। खजुरी में पांच दिवसीय तथा रजौर में चार दिवसीय पूजनोत्सव आयोजित है। पूजा के लिए बनाये गये भगवान कार्तिक, गणपति, लक्ष्मी, सरस्वती सहित अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमा आकर्षक छटा बिखेर रही है। कार्तिक पूर्णिमा की रात इन देवी-देवताओं की प्रतिमा में पारंपरिक विधि-विधान के साथ प्राण-प्रतिष्ठा देकर पूजा की शुरुआत हुई। रजौर गांव में विगत 53 वर्षों से तथा खजुरी गांव में विगत 51 वर्षों से प्रति वर्ष कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर कार्तिक-गणपति पूजा का आयोजन होता है। इस अवसर पर भजन, कीर्तन, प्रवचन सहित अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है। वहीं खजुरी गांव में कुश्ती प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया है। श्रद्धालु दर्शनार्थ पूजा स्थल पर पहुंच आस्था निवेदित कर रहे हैं। जबकि पूजा के सफल संचालन में खजुरी तथा रजौर गांव में समस्त ग्रामीण मनोयोग से लगे हुये हैं।


लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


