एक बार फिर कमला नदी उफना गई है। खतरे के लाल निशान पार कर 80 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। बीते दो दिनों से लगातार हो रही बारिश से बांध के अंदर रहने वाले लोग दहशत में आ गए है। संभावित बाढ़ की आशंका से लोग दहशत में आने लगे हैं। प्रशासन अलर्ट मोड में है। डीएम ने पूर्व में ही बारिश की पूर्व अनुमान को देखकर अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया था।बाढ़ प्रमंडल एक के विभाग के कार्यपालक अभियंता प्रिय शंकर अप्पू ने बताया कि कमला बलान नदी में बीती रात से जल स्तर का बढ़ना जारी है। गुरुवार की शाम तक नदी खतरे निशान से 80 सेंटीमीटर जलस्तर ऊपर चला गया है। उन्होंने बताया कि जहां—जहां रेन कट हुआ है वहां निरोधात्मक कार्य किया जा रहा है। अभियंता ने बताया कि बांध पर खतरे की कोई बात नही है। अभी जलस्तर 50.80 मीटर पर है। बांध की मजबूती 52 मीटर तक की है। बावजूद निरीक्षण कार्य तेज किया गया है। तटबंध के अंदर बसे लोग बाढ़ की आशंका को देखते हुए सुरक्षित स्थान पर आसरा लेने के लिए सामान समेटने में लगे हैं।
अगली स्टोरी