Hindi NewsBihar NewsMadhubani NewsJustice Gunu Anupama Chakravarthy Arrives in Madhubani for Civil Court Inspection
मधुबनी पहुंची जस्टिस गुन्नू अनुपमा, कोर्ट का निरीक्षण आज

मधुबनी पहुंची जस्टिस गुन्नू अनुपमा, कोर्ट का निरीक्षण आज

संक्षेप:

मधुबनी में हाई कोर्ट पटना की जस्टिस गुन्नू अनुपमा चक्रवर्थी का भव्य स्वागत किया गया। वह सिविल कोर्ट का निरीक्षण करेंगी और झंझारपुर एवं बेनीपट्टी कोर्ट का भी दौरा करेंगी। जिला प्रशासन और पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अलर्ट मोड में हैं।

Dec 04, 2025 08:29 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मधुबनी
share Share
Follow Us on

मधुबनी,विधि संवाददाता। हाई कोर्ट पटना के जस्टिस न्यायमूर्ति गुन्नू अनुपमा चक्रवर्थी गुरुवार शाम मधुबनी पहुंची। जिला अतिथि गृह पहुंचते ही प्रधान जिला जज अनामिका टी के साथ अन्य न्यायाधीशों ने जस्टिस का भव्य स्वागत किया। पुलिस एवं प्रशासनिक महकमा के कई आला अधिकारी सर्किट हाउस में मौजूद थे। मधुबनी न्याय मंडल के निरीक्षी न्यायाधीश न्यायमूर्ति गुन्नू अनुपमा चक्रवर्थी के आगमन को लेकर सकरी से सर्किट हाउस तक जगह-जगह पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। ट्रैफिक पुलिस लगातार सड़क पर गश्त लगा रही थी। शहर में भी कचहरी मोड़,थाना मोड़ ,जलधारी चौक पर अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है। ट्रैफिक पुलिस को अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया गया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जानकारी के अनुसार जस्टिस शुक्रवार को मधुबनी सिविल कोर्ट का निरीक्षण करेंगी। मधुबनी सिविल कोर्ट के निरीक्षण के बाद झंझारपुर एवं बेनीपट्टी अनुमंडल कोर्ट के निरीक्षण करने का भी कार्यक्रम है। हालांकि कार्यक्रम को लेकर कोर्ट प्रशासन द्वारा कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। कोर्ट मेनेजर सरफराज आलम ने बताया कि हाईकोर्ट जस्टिस मधुबनी सिविल कोर्ट, झंझारपुर एवं बेनीपट्टी कोर्ट के निरीक्षण के लिए गुरुवार शाम मधुबनी पहुंची हैं। उधर, जस्टिस के मधुबनी आगमन पर जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है। पटना हाईकोर्ट एवं सिविल कोर्ट से जुड़े मामलों के निष्पादन को लेकर जिला प्रशासन गंभीर है। मंडल कारा एवं जिले के अन्य कारा प्रशासन भी अलर्ट मोड में है।