Madhubani News: झंझारपुर अधिवक्ता संघ चुनाव की सरगर्मी हुई तेज

हिन्दुस्तान, मधुबनी
Follow us on Google News
share

Madhubani News: झंझारपुर में अधिवक्ता संघ के चुनावी प्रक्रिया शुरू हो गई है। बिहार बार काउंसिल के निर्देश पर चुनाव 16 सितंबर को होगा, जबकि नामांकन 25 से 27 अगस्त के बीच होगा। 347 अधिवक्ताओं के बीच मतदान होगा और चुनाव प्रक्रिया पूर्व में रद्द चुनावों के बाद दोबारा से शुरू की गई है।

Madhubani News: झंझारपुर अधिवक्ता संघ चुनाव की सरगर्मी हुई तेज

Madhubani News: झंझारपुर, निज प्रतिनिधि। अधिवक्ता संघ के चुनावी प्रक्रिया एक बार फिर पटरी पर आ गई है। बिहार बार काउंसिल, पटना के निर्देश पर झंझारपुर अधिवक्ता संघ के चुनाव की प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो गई। संघ का चुनाव 16 सितंबर को होगा। इसी दिन मतदान के बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किया जाएगा। चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं के बीच सरगर्मी तेज हो गई है। चुनाव पदाधिकारी जगन्नाथ प्रसाद कुशवाहा ने बताया कि 25 से 27 अगस्त तक नामांकन की प्रक्रिया चलेगी। मंगलवार को नामांकन के पहले दिन विभिन्न पदों के लिए 16 अधिवक्ताओं ने नाजिर रसीद कटाई, जबकि तीन प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया।

उपाध्यक्ष के तीन पद के लिए हरिनारायण गुप्ता और शुभा कुमारी ने नामांकन किया। वहीं संयुक्त सचिव के पद के लिए प्रदीप कुमार ने पर्चा दाखिल किया।संघ के कुल 31 पदों के लिए चुनाव होना है। चुनाव में 347 अधिवक्ता मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। पूर्व की चुनाव प्रक्रिया को बिहार बार काउंसिल द्वारा रद्द किए जाने के बाद उसके निर्देश पर नए सिरे से चुनाव कराया जा रहा है। नामांकन को लेकर मंगलवार को अधिवक्ता संघ परिसर में दिनभर गहमागहमी बनी रही।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsमधुबनीMadhubani News: झंझारपुर अधिवक्ता संघ चुनाव की सरगर्मी हुई तेज