JD U Spokesperson Neeraj Kumar Criticizes Opposition Claims Political Injury from CM Nitish Kumar s Development Model सामाजिक न्याय के पाखंडी हैं लालू यादव: नीरज, Madhubani Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMadhubani NewsJD U Spokesperson Neeraj Kumar Criticizes Opposition Claims Political Injury from CM Nitish Kumar s Development Model

सामाजिक न्याय के पाखंडी हैं लालू यादव: नीरज

मधुबनी में जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि विपक्ष सीएम नीतीश कुमार के विकास मॉडल से राजनीतिक रूप से घायल है। उन्होंने तेजस्वी यादव और राहुल गांधी पर आरोप लगाया कि वे सामाजिक...

Newswrap हिन्दुस्तान, मधुबनीWed, 3 Sep 2025 09:48 PM
share Share
Follow Us on
सामाजिक न्याय के पाखंडी हैं लालू यादव: नीरज

मधुबनी, नगर संवाददाता। जदयू प्रवक्ता सह एमएलसी नीरज कुमार ने बुधवार को सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि विपक्ष सीएम नीतीश कुमार के विकास मॉडल से राजनीतिक रूप से घायल हो गया है। वह विकास पर बहस नहीं कर रहा है। एसआईआर पर बहस कर रहा है। उन्होंने कहा कि हमें गहरी पीड़ा है कि तेजस्वी यादव को राहुल गांधी ने पॉलिटिकल ड्राइवर बना दिया है। 70 से अधिक एमएलए वाले राहुल गांधी का ड्राइवर बन गये हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि लालू यादव सामाजिक न्याय के पाखंडी हैं। उन्होंने लालू पर गरीबों के मसीहा भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर को अपमानित करने का आरोप लगाया।

कर्पूरी के कांग्रेस विरोधी होने के कारण ही 17 अगस्त को राहुल गांधी को जननायक कहलवा दिया। तेजस्वी यादव को पप्पू यादव ने जननायक कहा। यह अतिपिछड़ा का अपमान है। हम दस्तावेज दिखा रहे हैं कि वे कैसे दलित व अतिपिछड़ा के अनुरोध को ठुकरा दिया। लालू प्रसाद यादव जब सोनपुर के विधायक थे तो उस समय तत्कालीन विधानसभा के उपाध्यक्ष शिवनंदन पासवान ने उन्हें एक पर्ची लिखी। लालू भाई कर्पूरी जी अभी सदन में आने वाले हैं, मुझे ही लाने जाना था, मैं तो नहीं जा सकूंगा। कृपया बुलवा लें। इसपर लालू यादव ने कहा मेरी जिप में तेल नहीं है। आवश्यक समझने पर रिक्शा से चले आएंगे। यह दस्तावेज बता रहा है कि वे सामाजिक न्याय के पाखंडी हैं। नीरज ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर का अपमान हिन्दुस्तान नहीं सहेगा। इस पोस्टर को हम गांव-गांव में लगाएंगे। उन्होंने कहा कि कपूरी कभी अपने लिए नहीं जिये। सामाजिक जकड़न पर प्रहार किया। सबको आरक्षण देने का काम किया। तेजस्वी यादव 420 के आरोपी हैं। राहुल गांधी भी आरोपी हैं। दोनों ने हमारे पुरखे का अपमान किया है। इसका बदला लेंगे। पूरे बिहार में इस अभियान को चलाएंगे कि कर्पूरी जी अपमान में लालू जी मैदान में।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।