ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मधुबनीउमगांव में जाप कार्यकर्ताओं ने किया सड़क जाम, प्रदर्शन

उमगांव में जाप कार्यकर्ताओं ने किया सड़क जाम, प्रदर्शन

हरलाखी के उमगांव बाजार चौक पर जन अधिकार पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को सड़क जाम कर...

उमगांव में जाप कार्यकर्ताओं ने किया सड़क जाम, प्रदर्शन
हिन्दुस्तान टीम,मधुबनीFri, 24 Aug 2018 11:52 PM
ऐप पर पढ़ें

हरलाखी के उमगांव बाजार चौक पर जन अधिकार पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को सड़क जाम कर दिया। बालिका गृहकांड में दोषी को सजा सहित विभिन्न मांगों को लेकर यह प्रदर्शन किया। करीब पांच घंटे तक मुख्य सड़क को जाम रखा, जिससे राहगीरों को परेशानी हुई।

जाप कार्यकर्ताओं ने आसपास की दुकानों को भी बंद कराया। बस यात्री व स्थानीय लोग परेशान रहे। सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक सड़क जाम से लोगों को काफी परेशानी हुई। हालांकि बीडीओ मार्कण्डेय राय, सीओ शशिभूषण प्रसाद सिंह, बिजली एसडीओ सुधांशु कुमार व थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने कार्यकर्ताओं से वार्ता कर समझाने की काफी कोशिश की। लेकिन वे सड़क से हटने को तैयार नहीं थे। बासोपट्टी, जयनगर, जटही-पिपरौन व बेनीपट्टी सहित विभिन्न जगहों के मार्ग जुड़े होने के कारण चारों तरफ गाड़ियों की लंबी कतार लग गईं। जाप नेत्री प्रिया राज ने कहा कि कार्यकर्ताओं द्वारा प्रखंड में बिजली, सड़क, स्वास्थ्य व शिक्षा सहित विभिन्न विभागों में कथित अनियमितता को लेकर सड़क जाम किया गया है। बिजली में कटौती, किसानों को उंची कीमत पर खाद मिल रहा है। प्रशासन को सात दिनों का समय देकर जाम हटाया गया। मौके पर प्रिया राज, रामसेवक यादव, हरिश्चन्द्र यादव, पूर्व मुखिया अनिता देवी, रंजीत ठाकुर, इंद्र कुमार पासवान, जगदीश पासवान समेत अन्य थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें