जलेश्वर ने मधुबनी को 6 विकेट से किया पराजित

Dec 18, 2025 09:42 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मधुबनी
share Share
Follow Us on

मधवापुर प्रीमियर लीग (एमपीएल) सीजन-9 के पांचवें मैच में जलेश्वर महोत्तरी ने दमदार प्रदर्शन करते हुए मधुबनी को 6 विकेट से हराया। मधुबनी ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 103 रन बनाए, जबकि जलेश्वर ने 104 रन बनाकर जीत हासिल की। रमेश को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

जलेश्वर ने मधुबनी को 6 विकेट से किया पराजित

बेनीपट्टी, निज प्रतिनिधि। मधवापुर प्रीमियर लीग (एमपीएल ) सीजन-9, 2025-26 के पांचवें मुकाबले में जलेश्वर महोत्तरी (नेपाल) ने दमदार ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए मधुबनी को 6 विकेट से पराजित कर टूर्नामेंट में अपनी मजबूत दावेदारी पेश की। आरएनजे कॉलेज मैदान, रामपुर,मधवापुर में खेले गए क्रिकेट मैच में टॉस जीतकर मधुबनी ने पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया, लेकिन जलेश्वर के गेंदबाज़ों के आगे उनकी एक न चली। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए मधुबनी की पूरी टीम 18.3 ओवर में मात्र 103 रन पर सिमट गई। शुभम मिश्रा ने 30 रन और शेखर ने 25 रनों की संघर्षपूर्ण पारी खेली। इसके अलावा अंकित (11) और विजय (10) ही दहाई का आंकड़ा पार कर सके।

जलेश्वर की ओर से रमेश ने घातक गेंदबाज़ी करते हुए 4 ओवर में 21 रन देकर 4 विकेट झटके, जबकि धवन और विनोद ने 2-2 विकेट लेकर मधुबनी की कमर तोड़ दी। नितेश को 1 सफलता मिली। 104 रनों के छोटे लक्ष्य का पीछा करते हुए जलेश्वर ने बेहद संयमित बल्लेबाज़ी की और 13.2 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। सुनील ने 34 रन बनाकर टीम को मज़बूत शुरुआत दी। वहीं अभिषेक नवाद (29) और राजकुमार नवाद (21) ने उपयोगी पारियां खेलकर जीत को आसान बना दिया। मधुबनी की ओर से विकाश आनंद ने 3 विकेट लेकर संघर्ष दिखाया, जबकि कैफिल को एक विकेट मिला। शानदार गेंदबाज़ी के लिए रमेश (जलेश्वर) को मैन ऑफ द मैच चुना गया । मैच के समापन पर पुरस्कार वितरण कॉलेज के प्राचार्य मनोज चंद्र झा, हेड लिपिक भोगेंद्र प्रसाद, मधवापुर भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर, युवा नेता बादल गुप्ता सहित अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा किया गया। एमपीएल के छठे मुकाबले में शुक्रवार को वैशाली बनाम जनकपुर (नेपाल) के बीच खेला जाएगा ।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;