Hindi NewsBihar NewsMadhubani NewsInternational Astrology Conference in Madhubani on April 4-5
मधुबनी में होगा अंतरराष्ट्रीय ज्योतिष महासम्मेलन

मधुबनी में होगा अंतरराष्ट्रीय ज्योतिष महासम्मेलन

संक्षेप:

मधुबनी में 4 और 5 अप्रैल को दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय ज्योतिष महासम्मेलन होगा। इसमें देश और विदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य भाग लेंगे। सम्मेलन का आयोजन ज्योतिष विज्ञान अनुसंधान केंद्र और अन्य संस्थाओं द्वारा किया जा रहा है। मुख्य अतिथि डॉ. एच एस रावत होंगे।

Feb 08, 2026 10:32 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मधुबनी
share Share
Follow Us on

मधुबनी। शहर में दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय ज्योतिष महासम्मेलन नगर भवन में 4 एवं 5 अप्रैल को होगा। महासम्मेलन में देश व विदेश के प्रसिद्ध ज्योतिष भाग लेंगे। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। शहर के ज्योतिषाचार्य सह सम्मेलन के संयोजक डॉ सुनील श्रीवास्तव ने बताया कि ज्योतिष विज्ञान अनुसंधान केंद्र , मिथिलांचल मधुबनी के तत्वावधान में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में अवनिश्री जनकल्याण एवं शिक्षा संस्था उज्जैन, इंडियन एस्ट्रोलॉजिकल इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया एवं श्री वेदांमृतम संस्थानम जयपुर फाउंडेशन राजस्थान की सहभागिता होगी। कार्यक्रम के आयोजक शुभम श्रीवास्तव, महासम्मेलन प्रभारी ऐस्ट्रो तानियाश्री वाराणसी, उपाध्यक्ष उज्जैन के पंडित यश जोशी, यूपी बस्ती के पंडित अवधेश पांडेय, जयपुर के पंडित दिलीप अवस्थी, दिल्ली के पंडित डा. के पी शर्मा, महासचिव नीतीश उपाध्याय सहित कई लोग भाग लेंगे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

डा. सुनील श्रीवास्तव ने बताया कि मुख्य अतिथि दिल्ली के डा. एच एस रावत होंगे। मिथिलांचल की पावन भूमि एवं माता सीता की जन्मस्थली में हो रहे इस अंतर्राष्ट्रीय ज्योतिष महासम्मेलन में अध्यक्ष वास्तु वेदी मनोज कुमार झा हैं। दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय ज्योतिष महासम्मेलन को लेकर शहर में बैनर एवं तोड़नद्वार भी बनाया जाएगा। मिथिला सहित देश व विदेश से आने वाले सभी ज्योतिषों का निबंधन भी किया जाएगा।