ज्योतिष विद्या के माध्यम से मानव कल्याण को शोध की जरूरत: रावत

Apr 05, 2026 09:19 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मधुबनी
share

मधुबनी में आयोजित अंतरराष्ट्रीय ज्योतिष महासम्मेलन में डॉ मानवेंद्र सिंह रावत ने ज्योतिष को विज्ञान बताते हुए कहा कि हर समस्या का समाधान संभव है। उन्होंने ज्योतिष विद्या के माध्यम से मानव कल्याण के लिए शोध करने का आग्रह किया। सम्मेलन में देश-विदेश के ज्योतिषियों ने अपने विचार साझा किए।

ज्योतिष विद्या के माध्यम से मानव कल्याण को शोध की जरूरत: रावत

मधुबनी,हिन्दुस्तान टीम। ज्योतिष एक विज्ञान है। अगर इसपर विश्वास है तो सभी समस्याओं का समाधान संभव है। उक्त बातें देश के ख्याति प्राप्त ज्योतिष दिल्ली के डॉ मानवेंद्र सिंह रावत ने कही। वे रविवार को नगर भवन में दूसरे दिन अंतरराष्ट्रीय ज्योतिष महासम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ऐसी कोई बीमारी और समस्या नहीं है जिसका समाधान ज्योतिष शास्त्र में नहीं है। उन्होंने देश व विदेश से पहुंचे ज्योतिष और तांत्रिकों से कहा कि आप ज्योतिष विद्या के माध्यम से मानव कल्याण के लिए नए नए शोध करे। भोपाल के ज्योतिष कृपाराम उपाध्याय ने कहा कि ज्योतिष की महत्ता को आज विज्ञान भी मानता है।

जरूरत है मानव कल्याण के लिए इस पर और काम करने की। दिल्ली के ज्योतिष नरेश शर्मा ने कहा कि ज्योतिष महासम्मेलन एक ऐसा मंच है जहां देश विदेश के ज्योतिष अपना अनुभव और विचार को साझा किया। दिल्ली के पंडित किशोर शर्मा ने कहा कि ज्योतिष एक विज्ञान है। जरूरत है इसपर विश्वास करने की । एक दर्जन से अधिक देशों में अपना ज्योतिषीय कार्यक्रम कर चुके दिल्ली के ख्याति प्राप्त ज्योतिष संजीव कुमार मारकन ने कहा कि मिथिला की धरती विद्वानों की धरती है। यहां पर इस प्रकार का आयोजन गौरव की बात है। उज्जैन के यश जोशी ने कहा कि मधुबनी का आयोजन ऐतिहासिक रहा। ज्योतिषाचार्य डॉ सुनील श्रीवास्तव ने कहा कि ज्योतिष के माध्यम से ही बच्चों में संस्कार संभव है। सरकार को इसे कक्षा चार से पढ़ाई शुरू करवाना चाहिए। कोलकाता के आचार्य अनिदिता शास्त्री ने वैदिक ज्योतिष पर अपना प्रकाश डाला। गोरखपुर के प्रकाश मणि त्रिपाठी ने ज्योतिष और पर्यावरण पर अपना विचार रखा सम्मेलन में ज्योतिष विज्ञान विशेषज्ञ सहित वास्तु शास्त्र विशेषज्ञ ,तंत्र विज्ञान विशेषज्ञ ,अंगूठा रेखा विशेषज्ञ ,पैर रेखा विशेषज्ञों ने संबोधित किया। मौके पर पूर्व विधान पार्षद सुमन कुमार महासेठ, दिल्ली के प्रख्यात ज्योतिष राधा गर्ग,बस्ती उत्तर प्रदेश के पैर रेखा विशेषज्ञ पं अवधेश पांडे, भोपाल मध्य प्रदेश से अंगूठा विशेषज्ञ हेमंत श्रीवास्तव, के पी शर्मा मुदगिल ,ज्योतिष फेंग शुई सहित तंत्र क्षेत्र की विशेषज्ञ ब्रह्मचारिणी कुमारी कविता ,रामपुर पश्चिम बंगाल की तनुजा खातून , ई. मनोज झा , मयंक मिश्रा ,बनारस हिंदू विश्वविद्यालय की वास्तु विशेषज्ञ कुमारी तान्या , दिल्ली की ज्योतिष रीना राय, शुभम कुमार, शुभांगी कुमारी, राजेश नायक सहित कई ज्योतिष महासम्मेलन में अपने विचार प्रकट किए।मौके पर एच.एस.रावत,पं.दिनेश गुरुजी,डॉ रमेश त्रिपाठी, मानवेन्द्र जी रावत,कृपाराम उपाध्याय,डॉ राजनाथ झा,पं.पी एन शास्त्री, पूजा अवस्थी, प्रमोद पांडे,तान्या श्री,शुभम श्रीवास्तव, शुभांगी श्रीवास्तव,तनूजा खातुन उज्जवल पूनम, ई मनोज कुमार झा, आनंदिता शास्त्री, जया गीते सहित कई लोगों ने संबोधित किया। मंच संचालक मयंक मिश्रा ने किया। सनातन धर्म लोगों को जोड़ने का काम करता है: तनुजा खातून अंतरराष्ट्रीय ज्योतिष महासम्मेलन में भाग लेने मधुबनी पहुंची पश्चिम बंगाल के मालदा रामपुर की ज्योतिष तनुजा खातून ने कहा कि सनातन धर्म लोगों को जोड़ने का काम करता है। सनातन का इतिहास बहुत पुराना है। हम सब एक ही रूट से है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म में गायत्री मंत्र और महामृत्युंजय मंत्र बहुत ही पावरफुल है। ये दोनों मंत्र ज्योतिष से जुड़ा है। उन्होंने दोनों मंत्र को पढ़कर सुनाया। उन्होंने कहा कि सनातन पर वही लोग विवाद करते है जिन्होंने धर्म ग्रंथों का अध्ययन नहीं किया है। सभी धर्म आपसी प्रेम और भाईचारा का संदेश देता है। उन्होंने स्वीकार किया कि जब वे ज्योतिष और सनातन पर कुछ बोलती है तो कुछ लोगों को अच्छा नहीं लगता है। लेकिन सच्चाई को आप छिपा नहीं सकते। सनातन सत्य है। सभी का ये जड़ है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।