युवा पेज

Feb 22, 2026 06:25 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मधुबनी
share

युवा पेज युवा पेज ऐतिहासिक होगा मधुबनी में दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय ज्योतिष महासम्मेलन चार एवं पांच अप्रैल को नगर भवन

युवा पेज

युवा पेज ऐतिहासिक होगा मधुबनी में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय ज्योतिष महासम्मेलन चार एवं पांच अप्रैल को नगर भवन में होगा कार्यक्रम देश-विदेश से ज्योतिषाचार्य, वास्तुशास्त्री, तंत्राचार्य, फेंगशुई विशेषज्ञ, अंकशास्त्री, हस्तरेखा विशेषज्ञ, अंगूठा रेखा विशेषज्ञ, फिंगरप्रिंट विशेषज्ञ, फेस रीडर, महामंडलेश्वर भी आयेंगे विभिन्न विश्वविद्यालयों के ज्योतिष विभाग के प्रोफेसर एवं कुलपति भाग लेंगे सम्मेलन में विशेष रूप से इस विषय पर गहन चर्चा की जाएगी कि बच्चों में शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश किस प्रकार किया जाए मधुबनी में 24 वर्षों के बाद अंतरराष्ट्रीय ज्योतिष महाकुंभ का आयोजन फोटो मधु 01 अंतरराष्ट्रीय ज्योतिष महासम्मेलन को ले बैठक में भाग लेते जिले के ज्योतिष व आचार्य मधुबनी, हिन्दुस्तान टीम ।

शहर में दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय ज्योतिष महासम्मेलन सह सम्मान समारोह नगर भवन में 4 एवं 5 अप्रैल को होगा। ज्योतिष महासम्मेलन में देश व विदेश के प्रसिद्ध ज्योतिष भाग लेंगे। इसकी तैयारी को लेकर जिले के ज्योतिषों की एक बैठक रविवार को टाउन क्लब रोड स्थित ज्योतिष विज्ञान अनुसंधान केंद्र परिसर में ज्योतिषाचार्य सह सम्मेलन के संयोजक डॉ सुनील श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में डा. सुनील श्रीवास्तव, वास्तु विशेषज्ञ ई. मनोज झा, आचार्य गोपाल झा, मंगरौनी के ज्योतिष, तांत्रिक एवं कर्मकांडी पंडित मिथिलेश झा, आचार्य सियाराम शर्मा, मस्तक रेखा विशेषज्ञ पंडित ऋषिनाथ झा, पंडित पंकज झा शास्त्री, प्रसिद्ध ज्योतिष राजेश नायक, आचार्य फूल झा, पंडित मयंक मिश्रा ने कहा कि मिथिलांचल की पावन भूमि मधुबनी में 24 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद पुन: अंतर्राष्ट्रीय ज्योतिष महासम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन गौरव की बात है। ज्योतिष विज्ञान अनुसंधान केंद्र के तत्वावधान में आयोजित होने वाले ज्योतिष महाकुंभ में देश-विदेश के लगभग 250 से 300 प्रख्यात ज्योतिषाचार्य एवं विद्वान भाग लेंगे। दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, गुजरात, कश्मीर, असम, ओडिशा, बिहार, झारखंड सहित पूरे देश तथा विदेशों से ज्योतिषाचार्य, वास्तुशास्त्री, तंत्राचार्य, फेंगशुई विशेषज्ञ, अंकशास्त्री, हस्तरेखा विशेषज्ञ, अंगूठा रेखा विशेषज्ञ, फिंगरप्रिंट विशेषज्ञ, फेस रीडर, महामंडलेश्वर तथा विभिन्न विश्वविद्यालयों के ज्योतिष विभाग के प्रोफेसर एवं कुलपति भाग लेंगे। मधुबनी के ज्योतिर्विद डॉ. सुनील श्रीवास्तव ने कहा कि महासम्मेलन में देश के प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य दिल्ली के पंडित अजय भांभी , पंडित एच.के. रावत, पंडित के.पी. शर्मा मौद्गिल, हरिद्वार की कुमारी कविता वशिष्ठ तथा केरल से डॉ. दीपाकरण सहित अनेक वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य एवं विद्वान अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। सम्मेलन में विशेष रूप से इस विषय पर गहन चर्चा की जाएगी कि बच्चों में शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश किस प्रकार किया जाए। इसके अतिरिक्त देश के ज्वलंत मुद्दों पर भी विचार-विमर्श होगा। साथ ही, आम लोगों की व्यक्तिगत समस्याओं के समाधान के लिए विशेष परामर्श सत्र का आयोजन शहर के टाउन क्लब मैदान में किया जाएगा। जहां विशेषज्ञ मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। छात्रों ने खुद संभाली झाड़ू, कॉलेज में की साफ-सफाई एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कहा- आवेदन के बाद भी नहीं होती साफ सफाई फ़ोटो- 22 फरवरी कन्हैया 1- वर्ग कक्षा की सफाई करते अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्य झंझारपुर ,निज प्रतिनिधि। एबीवीपी की झंझारपुर इकाई के सदस्यों ने शनिवार को ललित नारायण जनता महाविद्यालय वर्ग कक्ष में खुद झाड़ू उठाकर साफ-सफाई की। छात्रों का आरोप है कि कॉलेज में व्याप्त गंदगी को लेकर प्रबंधन को आवेदन दिया गया था, लेकिन साफ सफाई नही होती। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने वर्ग कक्षाओं और परिसर में गंदगी देखी तो स्वयं सफाई की, ताकि पठन- पाठन सुचारु रूप से संचालित हो सके।छात्रों का कहना है कि नियमित साफ-सफाई नहीं होने से अध्ययन का माहौल प्रभावित हो रहा है। मौके पर प्रांत सह मंत्री परमानंद झा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नटवर कुमार, सौरभ सिंह, अभिषेक झा, शिवेंदु कुमार, तनु कुमारी, ज्योति कुमारी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। एलपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ लौकही। स्थानीय के बाई बी के जनता कॉलेज परिसर में एलपीएल टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू हो गया। इसका उद्घाटन सीओ अमर कुमार चौधरी एवं पंचायत समिति सदस्य राम बालक पासवान ने अन्य अतिथियों के सहयोग से किया। पहला मुकाबला रियाज इलेवन वैशाली और आनन्द इलेवन झंझारपुर के बीच हुआ। बतादें कि खेल को देखने के लिए बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी दर्शक उपस्थित थे। 27 को लदनियां में लगेगा रोजगार मेला लदनियां, नि सं। जीविका द्वारा पहली बार लदनियां में 27 फरवरी को ग्रामीण बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार सह मार्गदर्शन मेले का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के तहत आयोजित है। रोजगार आपके द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत जे. सी. के. एल. 2 विद्यालय खाजेडीह के मैदान में मेले का आयोजन प्रस्तावित है। इसे जीविका की एक अच्छी पहल मानी जा रही है। इस तरह का आयोजन लदनियां में पहली बार हो रहा है, जिसमें डेढ़ दर्जन से अधिक कंपनियों के प्रतिनिधि स्वयं आकर युवाओं को रोजगार के लिए चयनित करेंगे। युवाओं को केवल 27 फरवरी 2026 को उक्त मेले में आना होगा तथा संबंधित कंपनियों के काउंटर पर जाकर अपना निबंधन करना होगा तथा साक्षात्कार प्रक्रिया में भाग लेना होगा। उन्हें अपने साथ आधार कार्ड, सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की छायाप्रति तथा चार पासपोर्ट साइज फोटो लेकर आना होगा। इस मेले में पांचवी से उच्च शिक्षा प्राप्त युवक भाग ले सकते हैं। उनकी उम्र सीमा 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इस मेले में जो कंपनियां भाग लेगी इनमें प्रमुख कंपनियां टाटा मोटर्स, मारुति सुजुकी, जी फोर एस, नवभारत फर्टिलाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड, होप केयर सर्विस, शिव शक्ति बायोटेक्नोलॉजी, विजन इंडिया, वर्धमान, अरविंद मिल्स, आम धन ई., भारतीय जीवन बीमा निगम, टाटा कंस्ट्रक्शन, एलएंडटी कंस्ट्रक्शन, लीप कंस्ट्रक्शन, अदानी कंस्ट्रक्शन, एलएनजे स्किल्स, परम स्किल्स ट्रेनिंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, एमपीआर मेमोरियल फाउंडेशन, बिहार कौशल विकास मिशन तथा प्रशिक्षण सह स्वरोजगार कंपनियों में ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान मधुबनी शामिल हैं। प्राथमिक मकतब चहुटा में दो भवन का हुआ निर्माण बिस्फी फोटो211 विद्यालय के छत का हुआ ढलाई बिस्फी । प्राथमिक मकतब चहुटा के जर्जर कमरे में पढ़ने से छात्रों को मुक्ति मिल गयी है। प्राथमिक मकतब चहुटा में दूसरी मंजिल का ढलाई का कम भी पूरा हो गया है। इससे पहले ग्राउन्ड फ्लोर का निमार्ण दो महीने पहले ही पूर्ण किया जा चुका है। दो कमरे का निर्माण शिक्षा विभाग (एलइओ) के द्वारा कराया गया है। विद्यालय में पहले से जो दो कमरे थे वह पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका था। छात्रों की पढाई अस्थायी रूप से बने एस्बेस्टस छत के नीचे होती थी। विद्यालय के एचएम मो मुस्ताक के प्रयास से दो कमरे का निर्माण होने से वार्ड संख्या चार के स्थानीय लोग काफी खुश है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।