ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मधुबनीसाइबर क्राइम के अंतर जिला गिरोह का भंडाफोड़

साइबर क्राइम के अंतर जिला गिरोह का भंडाफोड़

मधुबनी टाउन पुलिस ने शुक्रवार को साइबर क्राइम अंतर जिला गिरोह का भंडाफोड़ किया है। गिरोह के तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि एक दर्जन बदमाशों की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी जारी है। ...

साइबर क्राइम के अंतर जिला गिरोह का भंडाफोड़
हिन्दुस्तान टीम,मधुबनीSat, 09 Sep 2017 12:50 AM
ऐप पर पढ़ें

मधुबनी टाउन पुलिस ने शुक्रवार को साइबर क्राइम अंतर जिला गिरोह का भंडाफोड़ किया है। गिरोह के तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि एक दर्जन बदमाशों की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी जारी है। गिरफ्तार लोगों के पास से पुलिस ने कई एटीएम कार्ड, मोबाइल और मशीन का स्वीच लॉक करने में काम आने वाला गोंद जब्त किया है। शुक्रवार सुबह शहर में दर्जन से अधिक साइबर क्राइम अपराधियों के आने की जानकारी मिलने के बाद टाउन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर यह सफलता हासिल की। टाउन इंस्पेक्टर अरुण कुमार राय ने बताया कि गिरोह में बिहार के विभिन्न जिलों के तीन सौ से अधिक लोग शामिल हैं। गैंग के सदस्य समस्तीपुर, मोतिहारी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, शिवहर, सीतामढी सहित राज्य के विभिन्न जिलों में वारदात को अंजाम दे चुके हैं। थानाध्यक्ष एके राय ने बताया कि गिरफ्तार किये गये पंकज कुमार, रमेश कुमार एवं विपिन कुमार मुजफ्फरपुर के पानापुर थाने का रहने वाला है। उसने शहर में आये गैंग के अन्य लोगों के नाम का खुलासा किया है। सफेद रंग की कार से आये थे शहर में अपराधी : टाउन इंस्पेक्टर ने बताया कि सुबह ग्यारह बजे शहर में सफेद रंग की कार से साइबर क्राइम गिरोह के अपराधियों के आने की सूचना मिली थी। दारोगा राजीव कुमार आजाद एवं अजीत कुमार त्रिवेदी के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम को तत्काल अपराधियों के पीछे लगाया गया। स्टेशन चौक एटीएम पर पुलिस के पहुंचते ही तीन व्यक्ति वहां से भागने की कोशिश की।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें