
प्रेक्षक ने अंधराठाढ़ी के मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, सुविधाओं पर जताई नाराजगी
राजनगर (अ.जा.) विधानसभा के सामान्य प्रेक्षक रमेश वर्मा ने अंधराठाढ़ी प्रखंड के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने सुविधाओं की कमी पर नाराजगी जताई और रैंप, रेलिंग, पानी की व्यवस्था तथा शौचालय की...
झंझारपुर। राजनगर (अ.जा.) विधानसभा के सामान्य प्रेक्षक रमेश वर्मा ने शुक्रवार को अंधराठाढ़ी प्रखंड के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान केंद्र संख्या 278, 279, 280, 282, 283, 290, 291, 294, 326 और 327 पर न्यूनतम सुविधाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान, मतदान केंद्र 326 और 327 के प्रवेश द्वार पर बने रैंप को ठीक करने और उसके बगल में रेलिंग लगाने का निर्देश दिया गया, साथ ही पानी की व्यवस्था दुरुस्त रखने और सड़क किनारे बैरिकेडिंग कराने का भी निर्देश दिया गया। मतदान केंद्र संख्या 282 की सुविधाओं पर प्रेक्षक ने संतुष्टि व्यक्त की, जबकि 278, 279 और 280 पर उपलब्ध सुविधाओं को लेकर नाराजगी व्यक्त की गई।
उपस्थित शिक्षकों को दो दिनों के भीतर रैंप और रेलिंग लगाने के साथ-साथ टूटे फर्श को भी ठीक कराने का निर्देश दिया गया। केंद्र संख्या 290 और 291 पर रैंप और लोहे की रेलिंग की व्यवस्था सही पाई गई। इसके अलावा, सामान्य मतदान केंद्र संख्या 285 से 289 और 329, 330, 332, 333 का भी निरीक्षण किया गया। प्रेक्षक ने सभी क्रिटिकल व अन्य केंद्रों पर रैंप के लिए निर्धारित रेलिंग, पानी और महिला-पुरुष के लिए अलग शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। साथ ही विफल रहने वाले पदाधिकारी/कर्मी को चिन्हित कर प्रतिवेदित करने का भी आदेश दिया गया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




