
सुक्की पंचायत सरकार भवन का निरीक्षण, 16 को होगा हस्तांतरण
खजौली के सुक्की पंचायत में नव निर्मित पंचायत सरकार भवन का निरीक्षण किया गया। एसडीओ राकेश कुमार और बीपीआरओ मकसूदन प्रसाद ने भवन के सभी कमरों, विद्युत व्यवस्था और शौचालय की जांच की। 16 जनवरी को भवन का औपचारिक हस्तांतरण होगा। ग्रामीणों और मुखिया के साथ विचार-विमर्श किया गया।
खजौली, निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के सुक्की पंचायत में नव निर्मित पंचायत सरकार भवन का शुक्रवार को योजना एवं विकास विभाग के एसडीओ राकेश कुमार एवं प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी (बीपीआरओ) मकसूदन प्रसाद के नेतृत्व में गहन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में प्रथम व द्वितीय तल पर बने सभी कमरों, विद्युत व्यवस्था तथा शौचालय की बारीकी से जांच की गई। निरीक्षण दल में जूनियर अभियंता आनंद कुमार, आशीष कुमार, पंचायत के मुखिया अशोक कुमार सिंह, पंचायत सचिव अनूप कुमार, संवेदक पप्पू कुमार, प्रणय तिवारी सहित कई ग्रामीण शामिल थे। निरीक्षण के बाद एसडीओ राकेश कुमार, बीपीआरओ मकसूदन प्रसाद एवं मुखिया अशोक कुमार सिंह ने बताया कि सुक्की पंचायत के नव निर्मित पंचायत सरकार भवन का औपचारिक निरीक्षण पूर्ण कर लिया गया है।
मुखिया एवं ग्रामीणों से विचार-विमर्श के बाद खरमास समाप्ति उपरांत 16 जनवरी को भवन हस्तांतरण की तिथि निर्धारित की गई है। वहीं बीपीआरओ मकसूदन प्रसाद एवं एसडीओ राकेश कुमार ने संवेदक को भवन परिसर में मिट्टीकरण कर समतलीकरण कराने का निर्देश भी दिया। इस अवसर पर ग्रामीण समाजसेवी व जदयू नेता दिनेश प्रसाद सिंह, प्रखंड जदयू अध्यक्ष रामबाबू सिंह, प्रखंड राजद अध्यक्ष रामसागर पासवान, पूर्व जिप सदस्य प्रमोद कुमार सिंह, डॉ. पवन कुमार सिंह, गुरुदेव सिंह, अमरेश कुमार सिंह, मनोज कुमार शर्मा, उप सरपंच काशीन्दर यादव, जगदीश गोईत, झोली गोईत, मोहन पासवान, चंदेश्वर प्रसाद साह, समाजसेवी राजीव कुमार साह, सुरेश पासवान, सुरेंद्र दास, संजय सिंह, नंदू सिंह, अरबिंद कुमार सिंह सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




