बीपीआरओ ने दूधैल में गैस वितरण की जांच

Newswrap हिन्दुस्तान, मधुबनी
Follow us on Google News
share

डीएम मधुबनी के दिशा-निर्देश पर दूधैल स्थित इन्डेन गैस एजेंसी की जांच की गई। जांच में उपभोक्ताओं की कतार, एलपीजी सिलेन्डर की आपूर्ति, होम डिलेवरी और ऑनलाइन बुकिंग समस्याओं की समीक्षा की गई। ग्राहकों ने गैस समय पर मिलने की पुष्टि की। रिपोर्ट जिले को भेजी जाएगी।

बीपीआरओ ने दूधैल में गैस वितरण की जांच

बिस्फी,निज प्रतिनिधि। डीएम मधुबनी के दिशा-निर्देश के आलोक में बुधवार को दूधैल स्थित इन्डेन गैस एजेंसी का निरीक्षण और जांच किया। जांच के दौरान उपभोक्ताओं की कतार की स्थिति,एलपीजी सिलेन्डर की आपूर्ति एवं भंडारण की होम डिलेवरी की स्थिति,ऑन लाइन बुकिंग में होने वाली समस्याओं, एजेंसी में कार्यरत कर्मियों की उपस्थिति आदि की जांच की गयी।बीपीआरओ ने गैस लेने के लिए आये उपभोक्ताओं से गैस डिलेवरी के बारे में भी पूछताछ की।ग्राहकों ने बताया कि गैस निर्धारित तिथि पर मिल जाती है। बीपीआरओ ने बताया कि जांच के रिपोर्ट जिले को भेजी जायगी। मौके पर एजेंसी के डायरेक्टर पियूष राज,अंकित राज मौजूद थे।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।