जिला कृषि पदाधिकारी ने की गैस एजेंसी की जांच
जिला कृषि पदाधिकारी ललन चौधरी ने ननौर पंचायत के अलपुरा गांव में गैस वितरक कार्यालय की औचक जांच की। जांच में 15 गैस सिलिंडर उपलब्ध मिले और वितरण व्यवस्था संतोषजनक पाई गई। उपभोक्ताओं से भी जानकारी ली गई। मौके पर गैस एजेंसी के प्रोपराइटर और स्थानीय लोग मौजूद थे।

अंधराठाढी,निज संवाददाता। जिला कृषि पदाधिकारी ललन चौधरी ने बुधवार को प्रखंड की ननौर पंचायत के अलपुरा गांव स्थित जय माता दी एचपी गैस वितरक के कार्यालय और गोदाम की औचक जांच की। जांच के दौरान उन्होंने गोदाम को खुलवाकर गैस सिलिंडरों की उपलब्धता, वितरण व्यवस्था तथा आवश्यक अभिलेखों की बारीकी से जांच की। इस क्रम में आपूर्ति पंजी, स्टॉक पंजी सहित अन्य संबंधित दस्तावेजों का अवलोकन किया गया।। उन्होंने मौके पर मौजूद गैस उपभोक्ताओं से भी बुकिंग की सुविधा, आपूर्ति की स्थिति एवं संभावित समस्याओं के बारे में जानकारी ली गई। उपभोक्ताओं ने.भी अपनी-अपनी बातें अधिकारी के समक्ष रखीं। जिला कृषि पदाधिकारी ललन चौधरी ने बताया कि जांच के दौरान गोदाम में आकस्मिक भंडारण के लिए 15 गैस सिलिंडर उपलब्ध पाए गए।
उन्होंने कहा कि फिलहाल वितरण व्यवस्था व अभिलेखों की स्थिति संतोषजनक है। जांच के दौरान मौक़े पर गैस एजेंसी के प्रोपराइटर रेबती कान्त मिश्र, उनके कर्मचारी, उपभोक्ता और कुछ स्थानीय लोग भी मौजूद थे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


