Madhubani News: मंडल कारा में बंदियों को मिला मधुमक्खी पालन का प्रशिक्षण

हिन्दुस्तान, मधुबनी
share

Madhubani News: मधुबनी मंडल कारा में बंदियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए एक अनोकी पहल की गई है। कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण द्वारा आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में लगभग 100 बंदियों ने मधुमक्खी पालन की वैज्ञानिक तकनीक सीखी। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कारा मुक्ति के बाद बंदियों को स्वरोजगार से जोड़ना था।

Madhubani News: मंडल कारा में बंदियों को मिला मधुमक्खी पालन का प्रशिक्षण

Madhubani News: मधुबनी,नगर संवाददाता। मधुबनी मंडल कारा में बंद विचाराधीन और सजायाफ्ता बंदियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए एक अनोखी पहल की गई है। कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण (आत्मा), मधुबनी की ओर से द्वारा बीते बुधवार को मंडल कारा में मधुमक्खी पालन, मूल्य संवर्धन एवं विपणन विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य

कार्यक्रम में जेल अधीक्षक, उप जेल अधीक्षक, आत्मा के उप परियोजना निदेशक सहित लगभग 100 प्रशिक्षणार्थी बंदियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बंदियों को कारा मुक्ति के बाद स्वरोजगार से जोड़ना और उन्हें स्वावलंबी बनाना था। वैज्ञानिक तकनीक और बाजार की जानकारी दी गई:

प्रशिक्षण सामग्री का विवरण

प्रशिक्षण के दौरान आत्मा के उप परियोजना निदेशक नंदन कुमार और प्रगतिशील किसान संजीव कुमार हाथी ने बंदियों को मधुमक्खी पालन की वैज्ञानिक विधि के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने मधुमक्खी कॉलोनी के रख-रखाव, पुष्पीय स्रोतों की पहचान, शहद उत्पादन की तकनीक, शहद से मोम, वैक्स और अन्य उत्पादों के मूल्य संवर्धन और बाजार में प्रभावी विपणन की जानकारी दी। मधुमक्खी पालन के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों और व्यावहारिक पहलुओं पर भी चर्चा हुई। इस अवसर पर जेल अधीक्षक और उप जेल अधीक्षक ने बंदियों को कौशल विकास के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण भविष्य में उनके लिए रोजगार का बड़ा साधन बन सकता है। कार्यक्रम के अंत में आत्मा के उप परियोजना निदेशक ने सभी बंदियों को सक्रिय भागीदारी के लिए बधाई दी।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦मधुबनी मंडल कारा में कौन सा कार्यक्रम आयोजित किया गया?−
मधुबनी मंडल कारा में मधुमक्खी पालन, मूल्य संवर्धन एवं विपणन विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsमधुबनीMadhubani News: मंडल कारा में बंदियों को मिला मधुमक्खी पालन का प्रशिक्षण