पांच दिनों बाद जयनगर से जनकपुर के लिए चालू हुई ट्रेन सेवा
जयनगर से नेपाल के जनकपुरधाम के बीच इंडो नेपाल रेल सेवा रविवार को पांच दिनों बाद फिर से शुरू हुई। यात्रियों में खुशी है क्योंकि ट्रेन का संचालन सामान्य स्थिति में लौटने के बाद हुआ। पहली ट्रेन 11:30 बजे...
जयनगर, एक संवाददाता। इंडो नेपाल रेल सेवा पांच दिनों के बाद रविवार को चालू हुई। ट्रेन परिचालन की सूचना से दोनों देश के यात्रियों व व्यापारियो में खुशी है। यह ट्रेन जयनगर से नेपाल के जनकपुरधाम वाया कुर्था, बिजलपुरा तक आती व जाती है। रविवार को 11:30 बजे पहली तथा 3:30 बजे दूसरी ट्रेन जयनगर से जनकपुरधाम के लिए खुली। जबकि नियत समय सारणी सुबह 9:45, दोपहर1:30,शाम 4:30 है। नेपाल रेलवे के एमडी निरंजन झा द्वारा ट्रेन परिचालन की अधिकारिक सूचना मिलते ही ट्रेन जयनगर से नेपाल के लिए रवाना हो गयी। नेपाली स्टेशन के स्टेशन अधीक्षक श्रवण मीणा ने बताया कि नेपाल रेलवे जीएम द्वारा सूचना मिलते के उपरांत रविवार को 11:30 बजे पहली ट्रेन का परिचालन किया गया।
तथा दूसरी ट्रेन का परिचालन 3:30 बजे हुआ। सोमवार से नियमित रूप से परिचालन होगा। जो सुबह 9:45,दोपहर 1:30 तथा शाम 4:30 बजे होगा। नेपाल जा रहे रेल यात्री सोमलाल, युवक रौशन कुमार ने बताया कि वे लोग पांच दिनों से ट्रेन परिचालन का बाट जोह रहे थे। नेपाल में आन्दोलन के बाद सामान्य स्थिति के बावत ट्रेन परिचालन हुआ है। जिससे दोनों देश के यात्रियों में खुशी है। नेपाल से जयनगर ट्रेन से पहुंचे महिनाथपुर के यात्री राम खेलावन ने बताया कि इंडोनेपाल ट्रेन परिचालन लाईफ लाइन की तरह है। ट्रेन खुलते ही वे जयनगर आये। तथा रोजमर्रा की वस्तुओं की खरीदारी कर 3:30 बजे वापस हो गये। इसी तरह नेपाल के लोग सस्ते खरीददारी के लिए एक ट्रेन से जयनगर आते है। तथा खरीदारी कर शाम लौट जाते है। मालूम की नेपाल आन्दोलन के कारण इंडोनेपाल ट्रेन सेवा पिछले पांच दिनों से बंद थी। नेपाल में स्थिति सामान्य होने के बाद परिचालन पुन: शुरू किया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




