मधुबनी के प्रिंस को ऑस्ट्रेलिया में मिली सफलता
मधुबनी के आरके कॉलेज के भूगोल विभागाध्यक्ष डॉ. शशि भूषण कुमार और केएसडीएसयू की सहायक प्रोफेसर डॉ. प्रीति रानी के पुत्र प्रिंस प्रत्यूष ने ऑस्ट्रेलिया में सफलता प्राप्त की है। वह न्यू साउथ वेल्स यूनिवर्सिटी के कंप्यूटर साइंस के अंतिम वर्ष के छात्र हैं और उन्हें एक प्रमुख वित्तीय सेवा कंपनी में एआई ऑटोनॉमस इंजीनियर के पद पर चुना गया है।

मधुबनी, निज संवाददाता। जिले के लिए गर्व की बात है कि आरके कॉलेज के भूगोल विभागाध्यक्ष डॉ. शशि भूषण कुमार और केएसडीएसयू के शिक्षा शास्त्र विभाग की सहायक प्रोफेसर डॉ. प्रीति रानी के पुत्र प्रिंस प्रत्यूष को ऑस्ट्रेलिया में बड़ी सफलता मिली है। प्रिंस इस समय सिडनी स्थित न्यू साउथ वेल्स यूनिवर्सिटी में कंप्यूटर साइंस के बीटेक अंतिम वर्ष के छात्र हैं। पढ़ाई के दौरान ही उनका चयन ऑस्ट्रेलिया की एक प्रमुख वित्तीय सेवा कंपनी में एआई ऑटोनॉमस इंजीनियर के पद पर हुआ है। प्रिंस ने कई चरणों वाली कठिन चयन प्रक्रिया को पार किया। इसमें तकनीकी परीक्षा के साथ-साथ वरिष्ठ अधिकारियों के साथ इंटरव्यू भी शामिल थे।
अपनी प्रतिभा और तकनीकी समझ के दम पर उन्होंने सभी चरणों में बेहतर प्रदर्शन किया। खासकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मल्टी एजेंट सिस्टम और रियल टाइम तकनीक में उनकी पकड़ ने कंपनी को प्रभावित किया। इनकी सफलता पर आरके कॉलेज के प्राध्यापक व अन्य शिक्षाविद्दों ने बधाई दी है। इनकी सफलता पर राज्यसभा सांसद डा. फ़ैयाज़ अहमद विधायक डा. विनय चौधरी विधायक डा. उपेंद्र प्रसाद, पूर्व कुलपति डॉ. एसपी सिंह, पूर्व कुलपति डा. आरके मंडल, पूर्व कुलसचिव डा. विजय कुमार सिंह, डीएनवाई कॉलेज के प्रिंसिपल डा. चंद्रशेखर यादव, मिल्लत कॉलेज के प्रिंसिपल डा. एआर रवि, छात्र संघर्ष समिति के अध्यक्ष संतोष यादव, फोफेसर डा. सुनील कुमार सुमन, डा. शिव कुमार यादव व अन्य ने बधाई दी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


