बच्चों के एमडीएम में शामिल होंगे ताजा फल, सब्जियां व संतुलित आहार

हिन्दुस्तान, मधुबनी
Follow us on Google News
share

रामपुर गांव के उत्क्रमित मध्य विद्यालय में शनिवार को प्रथम किचेन गार्डेन सह पोषण वाटिका की शुरूआत की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता संकुल संचालक दिनेश प्रसाद दास ने की। किचेन गार्डेन से बच्चों को ताजा सब्जियां और संतुलित आहार मिलेगा। इसमें विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए गए हैं। यह कार्यक्रम सात विद्यालयों के लिए किया गया है।

बच्चों के एमडीएम में शामिल होंगे ताजा फल, सब्जियां व संतुलित आहार

मो. माजिद हरलाखी,एक संवाददाता। प्रखंड अंतर्गत रामपुर गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में शनिवार को प्रथम किचेन गार्डेन सह पोषण वाटिका की शुरूआत की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता संकुल संचालक दिनेश प्रसाद दास व संचालन एचएम सुरेन्द्र कुमार ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में प्रखंड साधन सेवी एमडीएम सुरेश कुमार सिंह मौजूद थे। एचएम ने बताया विद्यालय में किचेन गार्डेन का उदेश्य बच्चों को एमडीएम में हरे पत्तेदार ताजा सब्जियां व संतुलित आहार परोसे जाएंगे। पीएम पोषण योजना अंतर्गत विद्यालय में किचेन गार्डेन की शुरुआत की गई है। एमडीएम प्रभारी बताते हैं कि विद्यालय परिसर स्थित खाली भूमि पर किचेन गार्डेन सह पोषण वाटिका बनाए गए हैं।

जिसमें हरि सब्जियां, लौकी, घीया, पपीता, कटहल, नींबू, केला व टमाटर सहित कई तरह के पौधे व बीच लगाए गए हैं। किचेन गार्डेन में उगने वाले सब्जियों को एमडीएम में बच्चों को खिलाया जाएगा। जिससे बच्चों को मेनू के अनुसार अब संतुलित आहार भी मिलेगा। किचेन गार्डेन की देखरेख के लिए रसोइया को जिम्मेवारी दी गई है। यह कार्यक्रम संकुल स्तरीय किया गया है। जिसमे सात विद्यालय शामिल है। मौके पर अभिकान्त सुमन, दुर्गेश कुमार झा, पवन कुमार झा, रमण कुमार झा, बिनोद राम, रामाश्रय यादव, नीलम कुमारी, ज्योति कुमारी, मेनका कुमारी, मो अनवर हुसैन, रामबाबू महतो, श्रीराम पासवान, मो गुलजार व शहाबुद्दीन समेत सभी शिक्षक शिक्षिका मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।