Madhubani News: रसौई गैस के अवैध भंडारण मे एफआईआर,21 सिलेंडर जब्त
Madhubani News: जयनगर के बेला गांव में अवैध गैस भंडारण का मामला सामने आया है, जहां एसडीएम दीपक कुमार की अगुवाई में छापेमारी में 7 भरे और 14 खाली गैस सिलेंडर जब्त किए गए। दुकानदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। यह कार्रवाई अनियमित दामों पर गैस बिक्री की सूचना के बाद की गई।

Madhubani News: जयनगर,एक संवाददाता। जयनगर के बेला गांव चौक पर रसौई गैस के अवैध भंडारण का मामला प्रकाश में आया है। एसडीएम दीपक कुमार के नेतृत्व में छापेमारी दल ने वीरेंद्र चौधरी के दुकान व घर पर छापेमारी कर 7 भरा तथा 14 खाली सिलेंडर जब्त किया है। इस मामले में आवश्यक वस्तुएं के अवैध भंडारण के खिलाफ दुकानदार के विरुद्ध एफआईआर दर्ज हुई है। एसडीएम ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि बेला में रसौई गैस की अवैध भंडारण कर मनमानी दामो पर गैस की ब्रिकी किया जाता है। सूचना पर छापेमारी दल द्वारा दुकानदार के दुकान व घर पर तलाशी लिया गया।
जहां से 7 भरा हुआ रसौई गैस सिलेंडर तथा 14 खाली सिलेंडर को जब्त किया गया। उन्होंने बताया कि अवैध भंडारण के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज करायी गयी है। आरोपी बेला गांव के कितई चौधरी के पुत्र वीरेन्द्र चौधरी है। छापेमारी दल में सीओ अखिलेश चौधरी, एसआई बलाल खान समेत अन्य पुलिस कर्मी मौजूद थे। थानाध्यक्ष रमण कुमार ने बताया कि एफआईआर कर अनुसंधान प्रारंभ कर दिया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


