ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मधुबनीपानी से अभी भी घिरे हैं सैकड़ों घर

पानी से अभी भी घिरे हैं सैकड़ों घर

बेनीपट्टी प्रखंड के सबसे अधिक बाढ़ प्रभावित बररी, विशनपुर करहरा, शाहपुर पंचायतों के अधिकांश घरों से पानी निकल चुका है। पर सैकड़ों घर अब भी चारो ओर से पानी से घिरा है। कई के घरों के निकट मोइन फूट जाने...

पानी से अभी भी घिरे हैं सैकड़ों घर
हिन्दुस्तान टीम,मधुबनीMon, 22 Jul 2019 06:06 PM
ऐप पर पढ़ें

बेनीपट्टी प्रखंड के सबसे अधिक बाढ़ प्रभावित बररी, विशनपुर करहरा, शाहपुर पंचायतों के अधिकांश घरों से पानी निकल चुका है। पर सैकड़ों घर अब भी चारो ओर से पानी से घिरा है। कई के घरों के निकट मोइन फूट जाने से गहरी खाई बन आयी है। घर का सारा सामान पानी में बह चुका है। कचड़ों से घर भर चुका है। कचड़े से उठ रही दुर्गंधा महामारी को आमंत्रित कर रहा है। एक ही घर में मवेशियों के साथ रहने से इन्फेक्शन होने की संभावनाओं से इंकार नहीं किया जा सकता है।

अब तक स्वास्थ्य विभाग द्वारा ब्लींचिंग पाउडर का छिड़काव शु़रू नहीं किया जा सका है। विस्थापित हुए लोग अपने घरों को लौटना शुरू कर दिया है। तथा कीचड़ों से सने घरों में अपने उजड़े चमन की तलाश कर सिर पीट रहे हैं। रजबा गांव की सुमित्रा देवी अपने घर को लौट चुकी हैं। घरों को देख फफक-फफक कर रोती हुई बताती हैं कि बाबू एहि घरमे कोना रहबई। दू गो छोट-छोट बच्चा सेहो छई आ एगो महिष छइ। ने महिष के खाय लेल किछु बचलई ने घर में कोनो अनाज बचलइ। आब त भगवाने मालिक छथीन।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें