प्रसूता वार्ड में लगा घुटने भर बारिश का पानी

Newswrap हिन्दुस्तान, मधुबनी
Follow us on Google News
share

झंझारपुर अनुमंडलीय अस्पताल में तेज आंधी और बारिश के कारण बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। अस्पताल परिसर में लगभग डेढ़ से दो फीट पानी जमा हो गया है, जिससे मरीजों और स्वास्थ्य कर्मियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। जल निकासी के सभी पुराने मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं।

प्रसूता वार्ड में लगा घुटने भर बारिश का पानी

धर्मेंद्र नारायण झा झंझारपुर। झंझारपुर अनुमंडलीय अस्पताल इन दिनों अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। बुधवार की रात क्षेत्र में आई तेज आंधी और मूसलाधार बारिश ने अस्पताल की व्यवस्थाओं की पोल खोलकर रख दी है। भारी बारिश के कारण अस्पताल परिसर किसी तालाब में तब्दील हो गया है, जिससे मरीजों, उनके परिजनों और स्वास्थ्य कर्मियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल के ओपीडी भवन से लेकर इमरजेंसी भवन तक लगभग डेढ़ से दो फीट तक पानी जमा हो गया है। स्थिति इतनी गंभीर है कि इमरजेंसी पैसेज से लेकर महिला एवं प्रसव वार्ड जाने वाली गलियों तक में जलजमाव है। वर्तमान में महिला वार्ड में आधा दर्जन से अधिक मरीज और प्रसव वार्ड में सात प्रसूता भर्ती हैं। इन मरीजों को बेड से नीचे पैर रखते ही गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। प्रसूताओं और नवजातों के लिए संक्रमण का खतरा भी बना हुआ है。

स्वास्थ्य कर्मियों की बढ़ी परेशानी

न केवल मरीज, बल्कि ड्यूटी पर तैनात जीएनएम और अन्य नर्सिंग स्टाफ को भी वार्डों के भीतर कामकाज के लिए पानी में घुसकर जाना पड़ रहा है। अस्पताल की इस नारकीय स्थिति के कारण कामकाज बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, जल निकासी के सभी पुराने मार्ग अवरुद्ध हो चुके हैं और नाले गंदगी से पटे पड़े हैं, जिससे पानी का निकलना असंभव हो गया है।

निर्माण कार्य बना जलजमाव का कारण

अस्पताल प्रबंधक पिंटू खां के अनुसार, अस्पताल परिसर के चारों ओर मेडिकल कॉलेज और बीएससी नर्सिंग कॉलेज के नए भवनों का निर्माण कार्य चल रहा है। इस निर्माण कार्य के कारण अस्पताल से पानी निकासी के रास्ते पूरी तरह बंद हो गए हैं। प्रबंधक ने बताया कि स्थिति को देखते हुए नगर परिषद से दमकल की गाड़ी की मांग की गई है। नगर परिषद की टीम के पहुंचना ही पंप के जरिए पानी निकालने का काम शुरू किया जाएगा, जिसके बाद ही इस समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। फिलहाल, अस्पताल प्रशासन और मरीज जल्द से जल्द जल निकासी के इंतजार में हैं।

सामान्य प्रश्न

अस्पताल में जलजमाव का कारण क्या है?
अस्पताल परिसर के चारों ओर मेडिकल कॉलेज और बीएससी नर्सिंग कॉलेज के नए भवनों का निर्माण कार्य चल रहा है, जिसके कारण पानी निकासी के रास्ते बंद हो गए हैं।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।