Madhubani News: फुलपरास में राजकीय डिग्री महाविद्यालय शुरू होने से उच्च शिक्षा का वर्षों पुराना सपना साकार

हिन्दुस्तान, मधुबनी
Follow us on Google News
share

Madhubani News: फुलपरास के छात्रों के लिए बुधवार का दिन ऐतिहासिक रहा। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से फुलपरास के राजकीय डिग्री महाविद्यालय का उद्घाटन किया। महाविद्यालय का संचालन अस्थायी रूप से प्लस टू विद्यालय भवन में शुरू किया गया है। प्राचार्य ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की बात की और छात्रों को नियमित अध्ययन के लिए प्रेरित किया।

Madhubani News: फुलपरास में राजकीय डिग्री महाविद्यालय शुरू होने से उच्च शिक्षा का वर्षों पुराना सपना साकार

Madhubani News: फुलपरास,एक संवाददाता। फुलपरास के छात्र-छात्राओं के लिए बुधवार का दिन ऐतिहासिक रहा। वर्षों से क्षेत्र में राजकीय डिग्री महाविद्यालय की मांग आखिरकार पूरी हो गई। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भागलपुर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दीप प्रज्वलित कर राजकीय डिग्री महाविद्यालय, फुलपरास का विधिवत उद्घाटन एवं सत्रारंभ किया।

महाविद्यालय का संचालन

महाविद्यालय का संचालन फिलहाल स्थानीय प्लस टू विद्यालय भवन में अस्थायी रूप से शुरू किया गया है। इस मौके पर स्थानीय प्लस टू विद्यालय परिसर में उद्घाटन एवं सत्रारंभ समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. नारायण झा ने की।

समारोह में अतिथि

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विधान पार्षद डॉ.भारती मेहता उपस्थित रहीं। वहीं जिला अपर समाहर्ता संतोष कुमार, प्रखंड प्रमुख रामपुकार यादव, जिला पार्षद योगेंद्र प्रसाद यादव, बीडीओ अतुल कुमार सिंह, नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी विनोद कुमार,प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी प्रगति कुमारी, उप प्राचार्य दिलीप कुमार,डॉ.संजीव झा,अशोक कुमार मंडल,संतोष कुमार पासवान,राम कुमार यादव, तेज नारायण यादव सहित क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक,विभिन्न उच्च विद्यालयों के प्रधानाचार्य,शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का संकल्प

प्राचार्य प्रो. डॉ. नारायण झा ने कहा कि महाविद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए सभी आवश्यक प्रयास किए जाएंगे।उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित अध्ययन कर संस्थान का नाम रोशन करने का आह्वान किया। उद्घाटन समारोह के साथ ही महाविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र का भी विधिवत शुभारंभ हो गया।

सामान्य प्रश्न

फुलपरास के राजकीय डिग्री महाविद्यालय का उद्घाटन कब हुआ?
राजकीय डिग्री महाविद्यालय का उद्घाटन बुधवार को हुआ।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।